उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी की नई नीति | उत्तर प्रदेश | 27 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

26 फरवरी, 2023 को उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में आग्जिलरी नर्स एंड मिडवाइफरी (एएनएम), जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) और पैरामेडिकल कोर्स में अब प्रदेश स्तरीय मेरिट से दाखिला होगा। इसके लिये उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी नई नीति बना रही है।

प्रमुख बिंदु 


बिहार के 500 थानों में एक साथ महिला हेल्प डेस्क की सुविधा शुरू | बिहार | 27 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

26 फरवरी, 2023 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के 500 थानों में एक साथ महिला हेल्प डेस्क की सुविधा शुरू की। इसके साथ ही उन्होंने बिहार पुलिस का अपडेटेड वेबसाइट और सोशल मीडिया सेंटर का उद्घाटन भी किया।

प्रमुख बिंदु 


भागलपुर के 5 कृषक उत्पादक संगठन को मिला एक्सपोर्ट लाइसेंस | बिहार | 27 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

26 फरवरी, 2023 को आत्मा (Agriculture Technology Management Agency) के उप-परियोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से भागलपुर के पाँच कृषक उत्पादक संगठन को एक्सपोर्ट लाइसेंस मिला है।

प्रमुख बिंदु 


‘रोज़ शो-2023’ | राजस्थान | 27 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

26 फरवरी, 2023 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में हॉट डेस्टिनेशन बन चुके सिटी पार्क में द रोज़ सोसाइटी ऑफ राजस्थान की ओर से 48वें ‘रोज़ शो-2023’ का आयोजन किया गया।

प्रमुख बिंदु 


हलमा की परंपरा | मध्य प्रदेश | 27 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

26 फरवरी, 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ ज़िले के हाथीपाव पहाड़ी पर हलमा उत्सव और विकास यात्रा के समापन समारोह में कहा कि हलमा की परंपरा को समूचे मध्य प्रदेश में विस्तारित किया जायेगा।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023 का अनुमोदन | मध्य प्रदेश | 27 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

25 फरवरी, 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रि-परिषद की वर्चुअल बैठक में मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में महिलाओं के सर्वांगीण विकास, आर्थिक स्वालंबन, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार को बनाए रखने एवं महिलाओं की परिवार में निर्णय की भूमिका सुदृढ़ किये जाने के लिये ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023’ का अनुमोदन किया।

प्रमुख बिंदु 


मध्य प्रदेश उद्योगों की स्थापना एवं परिचालन का सरलीकरण अधिनियम, 2023 | मध्य प्रदेश | 27 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

25 फरवरी, 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रि-परिषद की वर्चुअल बैठक में मंत्रि-परिषद ने मध्य प्रदेश उद्योगों की स्थापना एवं परिचालन का सरलीकरण अध्यादेश, 2023 के स्थान पर मध्य प्रदेश उद्योगों की स्थापना एवं परिचालन का सरलीकरण अधिनियम, 2023 को प्रतिस्थापित किये जाने के संदर्भ में निर्णय लिया।

प्रमुख बिंदु 


हरियाणा में होंगी 26वीं अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिताएँ | हरियाणा | 27 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

25 फरवरी, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि राज्य में जल्द ही 26वीं अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होने वाला है। तथा प्रतियोगिता का लोगो व शुभंकर भी जारी कर दिया गया है।

प्रमुख बिंदु 


गुरुग्राम मेट्रो ने वर्ष 2022-23 में जनवरी तक कुल 34.24 करोड़ रुपए का राजस्व किया अर्जित | हरियाणा | 27 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

24 फरवरी, 2023 को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल, जो एचएमआरटीसी के अध्यक्ष भी हैं, ने हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचएमआरटीसी) के निदेशक मंडल की 51वीं बैठक के दौरान बताया कि गुरुग्राम मेट्रो ने पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले वर्ष 2022-23 में जनवरी तक कुल 34.24 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है।

प्रमुख बिंदु 


राष्ट्रपति पुरस्कार के लिये कोडरमा के अरकोशा और कंझाटांड़ गाँवों का चयन | झारखंड | 27 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

26 फरवरी, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के कोडरमा ज़िले में संचालित जल शक्ति अभियान के तहत ‘कैच द रेन’ के लिये कोडरमा के जरगा पंचायत स्थित कंझाटांड़ और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम के लिये मरकच्चो के अरकोशा पुनर्वास गाँव का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिये किया गया है।

प्रमुख बिंदु 


भारतीय महिला फुटबॉल टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिये सिमडेगा की 2 महिला फुटबॉलर चयनित | झारखंड | 27 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

26 फरवरी, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार अंडर-17 सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2023 के लिये भारतीय महिला फुटबॉल टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिये सिमडेगा की दो महिला फुटबॉलरों (विकसित बाड़ा और सौलिना डांग) का चयन हुआ है।

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड के ऊर्जा ज़रूरतों के आकलन की जिम्मेदारी अब अमेरिकी संस्था को | उत्तराखंड | 27 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

26 फरवरी, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2025 तक ऊर्जा ज़रूरतों के आकलन की जिम्मेदारी अमेरिकी संस्था मैकेंजी को सौंपी है।

प्रमुख बिंदु 


एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये योजनाओं पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने की तैयारी | उत्तराखंड | 27 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

26 फरवरी, 2023 को उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि राज्य सरकार एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये एक लाख रुपए तक की योजनाओं पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने की तैयारी में है। विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

प्रमुख बिंदु 


काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हरकी पौड़ी कॉरिडोर | उत्तराखंड | 27 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

26 फरवरी, 2023 को उत्तराखंड राज्य की धार्मिक नगरी हरिद्वार के ज़िलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर हरिद्वार की हरकी पौड़ी कॉरिडोर को भी विकसित किया जाएगा, जिसका निर्माण कार्य 2024 में शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिये कैबिनेट ने संवैधानिक मंजूरी दे दी है।

प्रमुख बिंदु