झारखंड Switch to English
झारखंड में पहली बार बाढ़ से निपटने के लिये राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किया मॉक ड्रिल
चर्चा में क्यों?
21 दिसंबर 2023 को झारखंड में बाढ़ से निपटने के लिये राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राँची के धुर्वा डैम सहित राज्य के सभी 24 ज़िलों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
प्रमुख बिंदु
- इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य बाढ़ में फँसे लोगों को रेस्क्यू कर उन तक रिलीफ पहुँचाना, चिकित्सीय सुविधा पहुँचाना तथा सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्य करना है।
- यह मॉक ड्रिल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के प्रतिनिधि ब्रिगेडियर बीरेन्द्र ठाकर के मार्गदर्शन में किया गया।
- इस मॉक ड्रिल में 5 टीम एनडीआरएफ की, 1 टीम एसडीआरएफ की, बिजली विभाग, बीएसएनएल, मेडिकल टीम, नगर निगम, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, पेयजल विभाग, ज़िला प्रशासन के पदाधिकारी और अग्निशामक दल ने भाग लिया।


उत्तर प्रदेश Switch to English
पहली अमृत भारत ट्रेन को अयोध्या से हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी
चर्चा में क्यों?
30 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पहली अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
प्रमुख बिंदु
- इस अमृत भारत ट्रेन में 22 बोगी होंगी और इसकी स्पीड लगभग 130 किमी. प्रति घंटा होगी।
- यह ट्रेन देश की पहली अमृत भारत ट्रेन होगी।
- यह ट्रेन रामनगरी को माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी से जोड़ेगी।
- लखनऊ मंडल के एपीआरओ विक्रम सिंह ने बताया कि 22 कोच वाली भगवा रंग की अमृत भारत ट्रेन पूरी तरह स्वदेशी है।
- प्लेन रूपी अमृत भारत ट्रेन में आगे पीछे दोनों तरफ इंजन होंगे।
- इस अमृत भारत ट्रेन में आठ जनरल बोगी, 12 स्लीपर और दो एसी कोच में 683 यात्री सफर कर सकेंगे।
- इस अमृत भारत ट्रेन द्वारा अयोध्या से लखनऊ की दूरी महज़ डेढ़ घंटे में ही तय हो सकेगी।


मध्य प्रदेश Switch to English
1500 कलाकारों ने एक साथ किया तबला वादन, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
चर्चा में क्यों?
25 दिसंबर 2023 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ग्वालियर के ऐतिहासिक दुर्ग पर 1500 से अधिक तबला वादकों ने एक साथ तबला वादन की प्रस्तुति देकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाया।
प्रमुख बिंदु
- इस आयोजन को ताल दरबार का नाम दिया गया।
- इस आयोजन के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 25 दिसंबर को तबला दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
- इस आयोजन में दिल्ली, मुंबई, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लगभग 50 शहरों से लगभग 1500 से अधिक कलाकारों ने अपनी कला का एक साथ प्रदर्शन किया।
- विदित हो कि ग्वालियर में प्रतिवर्ष तानसेन समारोह का आयोजन किया जाता है। यह इस समारोह की कड़ी में 99वाँ संस्करण था।

