336 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा काशी इंटर मॉडल स्टेशन | उत्तर प्रदेश | 26 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

25 दिसंबर, 2022 को उत्तर रेलवे मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी के काशी रेलवे स्टेशन को मेजर अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट के लिये टेंडर जारी किया गया है। करीब 336 करोड़ रुपए की इस परियोजना से काशी इंटर मॉडल स्टेशन बन जाएगा।

प्रमुख बिंदु


बिहार की कोसी-मेची लिंक परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ | बिहार | 26 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

25 दिसंबर, 2022 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार की अति महत्त्वाकांक्षी कोसी-मेची लिंक परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस परियोजना का डीपीआर बनाने के लिये जल संसाधन विभाग और केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय के तहत जल संसाधन विभाग की नेशनल वाटर डेवलपमेंट एजेंसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ है।

प्रमुख बिंदु


बाड़मेर-जैसलमेर के 486.39 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में गेल इंडिया करेगी खनिज तेल व प्राकृतिक गैस का एक्सप्लोरेशन | राजस्थान | 26 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

25 दिसंबर, 2022 को राजस्थान के माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के बाड़मेर-जैसलमेर के 486.39 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में तेल और प्राकृतिक गैस का एक्सप्लोरेशन भारत सरकार के उपक्रम गेल इंडिया द्वारा किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने सीहोर ज़िले में किया सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण | मध्य प्रदेश | 26 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

25 दिसंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सीहोर ज़िले के ग्राम सेमरी में लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सिंचाई परियोजना का लोकार्पण और 3 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने राज्य में दी वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनाने की मंज़ूरी | झारखंड | 26 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

24 दिसंबर, 2022 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के राँची में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनाने की योजना को मंज़ूरी प्रदान कर दी है। इससे पहले भारत सरकार द्वारा यहाँ बन रहे वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का प्रोजेक्ट रद्द कर दिया गया था।

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड के पाँच अफसरों को मिला उत्कृष्ट ज़िलाधिकारी सम्मान | उत्तराखंड | 26 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

25 दिसंबर, 2022 को उत्तराखंड के देहरादून में सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने चारधाम यात्रा के सफल प्रबंधन सहित विभिन्न उल्लेखनीय कार्यों के लिये प्रदेश के पाँच ज़िलाधिकारियों को उत्कृष्ट ज़िलाधिकारी पुरस्कार 2022 से पुरस्कृत किया।

प्रमुख बिंदु