नोएडा एयरपोर्ट पर देश के सबसे बड़े मेंटेनेंस, रिपेयरिंग और ओवरहालिंग (एमआरओ) के निर्माण का रास्ता साफ | उत्तर प्रदेश | 26 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

25 अक्तूबर, 2022 को जेवर में बन रहे क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया के चौथे सबसे बड़े एयरपोर्ट के दूसरे चरण के निर्माण के लिये मार्ग पूरी तरह से प्रशस्त हो गया है। इससे नोएडा एयरपोर्ट पर देश के सबसे बड़े मेंटेनेंस, रिपेयरिंग और ओवरहालिंग (एमआरओ) के निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है।

प्रमुख बिंदु


बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, प्रत्येक किसान परिवार को मिलेंगे 3500 रुपए | बिहार | 26 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

22 अक्तूबर, 2022 को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस वर्ष सूखे का सामना कर रहे ज़िलों के प्रत्येक किसान परिवार को 3500 रुपए देने का फैसला किया है। सरकार के आदेश के मुताबिक किसानों के खाते में ये राशि छठ त्योहार से पहले भेज दी जाएगी।

प्रमुख बिंदु


मध्य प्रदेश से पहले मिस्टर इंडिया बने विनीत शर्मा | मध्य प्रदेश | 26 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

25 अक्तूबर, 2022 को मध्य प्रदेश के अशोक नगर निवासी विनीत शर्मा ने देश की सबसे बड़ी पुरुष प्रतियोगिता मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम किया।

प्रमुख बिंदु


कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में सूर्यग्रहण पर पैनल प्रदर्शनी | हरियाणा | 26 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

25 अक्तूबर, 2022 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में सूर्यग्रहण के अवसर पर दर्शकों के अवलोकनार्थ व्यापक प्रबंध किये गए। प्रात: काल केंद्र में सूर्यग्रहण मान्यताएं एवं वैज्ञानिक अवधारणा विषय पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन कुरुक्षेत्र के उपायुक्त शान्तनु शर्मा ने किया।

प्रमुख बिंदु


सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भारत अभियान की शुरुआत | झारखंड | 26 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

24 अक्तूबर, 2022 को झारखंड के हज़ारीबाग ज़िले में बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के उद्देश्य से हज़ारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय ने ज़िले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, पंचायतों एवं अन्य संस्थाओं में बाल विवाह मुक्त सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भारत अभियान की शुरुआत की।

प्रमुख बिंदु


उत्तराखंड में हिम तेंदुए छह साल में बढ़कर 121 हुए | उत्तराखंड | 26 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

23 अक्तूबर, 2022 को विश्व हिम तेंदुआ दिवस के मौके पर उत्तराखंड वन विभाग ने इन्हें लेकर आँकड़े जारी किये। इनके अनुसार राज्य में करीब 121 हिम तेंदुए हैं। 2016 में एक ऑकलन के दौरान इनकी संख्या 86 के आसपास थी।

प्रमुख बिंदु


रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को मिला ‘फाइव स्टार ईट राइट स्टेशन’ का प्रमाण-पत्र | मध्य प्रदेश | 26 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा ‘फाइव स्टार ईट राइट स्टेशन (Five Star Eat Right Station)’ प्रमाणित किया गया है।

प्रमुख बिंदु


हरियाणा से देश के सात राज्यों के 11 प्रमुख शहरों के लिये होगी सीधी उड़ान शुरू | हरियाणा | 26 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

25 अक्तूबर, 2022 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा से सात राज्यों के 11 प्रमुख शहरों के लिये सीधी उड़ान शुरू करने की तैयारी की गई है। इन शहरों में अमृतसर, जालंधर, श्रीनगर, जम्मू, जयपुर, इंदौर, अहमदाबाद, आगरा, वाराणसी, देहरादून तथा बिहार के गया का नाम शामिल हैं।

प्रमुख बिंदु