नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 26 Oct 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भारत अभियान की शुरुआत

चर्चा में क्यों?

24 अक्तूबर, 2022 को झारखंड के हज़ारीबाग ज़िले में बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के उद्देश्य से हज़ारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय ने ज़िले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, पंचायतों एवं अन्य संस्थाओं में बाल विवाह मुक्त सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भारत अभियान की शुरुआत की।

प्रमुख बिंदु

  • भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने और इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिये यह अभियान कारगर साबित होगा।
  • ज़िला प्रशासन ने सभी मुखियाओं और जनप्रतिनिधियों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने, बाल विवाह को कैसे रोका जाए और बाल विवाह के बाद कानूनी परिणाम क्या होते हैं, इसके प्रति जानकारी देने के लिये कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये हैं।
  • उपायुक्त नैंसी सहाय के अनुसार जो जनप्रतिनिधि बाल विवाह को रोकने में अपना कर्त्तव्य ईमानदारी से निभाएंगे, उनका आगामी 26 जनवरी को ज़िला प्रशासन द्वारा सम्मान किया जाएगा।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2