बीएचयू के डॉ. अमिय कुमार समल राष्ट्रीय युवा भूवैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित | उत्तर प्रदेश | 26 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

24 जुलाई, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक भव्य समारोह में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के भूविज्ञान विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. अमिय कुमार समल को खान मंत्रालय के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय युवा भूवैज्ञानिक पुरस्कार- 2022 (एनजीए) से सम्मानित किया। 

प्रमुख बिंदु  

क्र. सं.

पुरस्कार की श्रेणी

पुरस्कारों की संख्या 

1.

लाइफटाइम अचीवमेंट के लिये राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 

1 पुरस्कार 

2.

राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक पुरस्कार

8 पुरस्कार (3 टीम पुरस्कार+3 संयुक्त पुरस्कार + 2 व्यक्तिगत पुरस्कार = 20 पुरस्कार विजेता)

3.

राष्ट्रीय युवा भूवैज्ञानिक पुरस्कार

1 पुरस्कार 

कुल

10 पुरस्कार (22 पुरस्कार विजेता)

 


गंगा नदी में रिवर क्रूज पर्यटन हेतु भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आइडब्ल्यूएआइ) और बिहार पर्यटन विभाग के बीच समझौता | बिहार | 26 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

24 जुलाई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में गंगा नदी में रिवर क्रूज़ पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) और बिहार पर्यटन विभाग के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुये हैं। इसके तहत 300-300 पर्यटकों की क्षमता वाले रो पैक्स वैसेल नाम के दो जलयान पटना और भागलपुर में चलेंगे।

प्रमुख बिंदु  

 


प्रदेश में 3 उपखंड, 7 तहसील और 20 नवीन उप तहसीलों का होगा गठन | राजस्थान | 26 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

24 जुलाई, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रशासन की आमजन तक पहुँच आसान बनाने के लिये प्रदेश में 3 उपखंड, 7 तहसील और 20 उप तहसील कार्यालयों के गठन को मंजूरी दी है।    

प्रमुख बिंदु  


प्रदेश के 246 राजकीय विद्यालय होंगे अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित | राजस्थान | 26 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

24 जुलाई, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 246 राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।    

प्रमुख बिंदु  


राजस्थान राज्य तेली घाणी विकास बोर्ड का गठन | राजस्थान | 26 Jul 2023

 चर्चा में क्यों?

25 जुलाई, 2023 को राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंजूरी के बाद तेली समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उन्नति के लिये ‘राजस्थान राज्य तेली घाणी विकास बोर्ड’के गठन का आदेश जारी कर दिया है। 

प्रमुख बिंदु  


वित्तीय वर्ष 2023-24 के ऋण आवेदन हेतु अनुजा निगम का ऑनलाइन पोर्टल प्रारंभ | राजस्थान | 26 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

25 जुलाई, 2023 को राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने नेहरू सहकार भवन स्थित सभागार में राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड (अनुजा निगम) के वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिये ऋण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने हेतु पोर्टल का शुभारंभ किया। 

प्रमुख बिंदु  


जेजेएम में अब तक 5.40 लाख एफएचटीसी जल कनेक्शन में चौथे एवं व्यय में दूसरे स्थान पर राजस्थान | राजस्थान | 26 Jul 2023

 चर्चा में क्यों?

25 जुलाई, 2023 को जल जीवन मिशन (जेजेएम) की समीक्षा बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अभी तक कुल 5 लाख 40 हज़ार जल कनेक्शन जारी कर राजस्थान देश में चौथे स्थान पर पहुँच गया है। साथ ही, अभी तक जेजेएम में 17 हज़ार 578 करोड़ रुपए खर्च कर प्रदेश का देश में दूसरा स्थान है। इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 2,902 करोड़ रुपए व्यय हुए हैं। 

प्रमुख बिंदु  


राजस्थान स्टेट गैस ने लागू की स्वास्थ्य, सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण नीति | राजस्थान | 26 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

25 जुलाई, 2023 राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस (आरएसजीएल) के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बताया कि आरएसजीएल ने अपने कार्यालय परिसरों, अधिकृत भौगालिक क्षेत्रों के सीएनजी स्टेशनों, शहरी गैस वितरण परियोजना क्षेत्र के साथ ही व्यवसाय कार्यान्वयन क्षेत्रों में स्वास्थ्य, सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के उच्चतम स्तर को बनाए रखने के लिये स्वास्थ्य, सुरक्षा व पर्यावरण (एचएसई) नीति का क्रियान्वयन शुरू किया है।  

प्रमुख बिंदु  


प्रदेश में लॉजिस्टिक पार्क, फार्मा, खाद्य प्रसंस्करण, रेलवे वेगन निर्माण और पीवीसी केंद्रित इकाइयों की स्थापना के प्रस्ताव | मध्य प्रदेश | 26 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

24 जुलाई, 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से फार्मालॉजिस्टिक पार्क, खाद्य प्र-संस्करण, आयरन एंड स्टील तथा प्लास्टिक के क्षेत्र में कार्यरत उद्योग समूहों ने मंत्रालय में भेंट कर प्रदेश में निवेश और इकाइयों के विस्तार के संबंध में चर्चा की। 

प्रमुख बिंदु  


स्टार्ट-अप, स्व-रोज़गार को बढ़ावा देने हेतु स्थापित होंगे 35 इंक्यूबेशन सेंटर | मध्य प्रदेश | 26 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

25 जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में बताया गया कि शिक्षा गुणवत्ता, सूचना प्रौद्योगिकी और युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिये अब तक कुल 35 इंक्यूबेशन सेंटर स्थापित करने के लिये कार्य-योजना बनाई गई है। 

प्रमुख बिंदु  


मध्य प्रदेश के खजुराहो में तीन उड़ान प्रशिक्षण संगठनों का उद्घाटन | मध्य प्रदेश | 26 Jul 2023

चर्चा में क्यों? 

25 जुलाई, 2023 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में तीन उड़ान प्रशिक्षण संगठनों (एफटीओ) का उद्घाटन किया। 

प्रमुख बिंदु 


झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में लिये गए महत्त्वपूर्ण निर्णय | झारखंड | 26 Jul 2023

चर्चा में क्यों? 

25 जुलाई, 2023 को झारखंड मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में झारखंड निर्यात नीति-2023 की स्वीकृति देने के साथ अनेक महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गए।  

प्रमुख बिंदु

मंत्रिपरिषद के महत्त्वपूर्ण निर्णय:- 


राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव छत्तीसगढ़-2023 | छत्तीसगढ़ | 26 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

25 जुलाई, 2023 को अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) छत्तीसगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क सुरक्षा जनजागरूकता में सहभागिता हेतु अनेक फिल्म निर्माताओं तथा नागरिकों के अनुरोध पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव छत्तीसगढ़ 2023 में पंजीकरण तथा फिल्म प्रविष्टि की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।  

प्रमुख बिंदु  


डॉ. विक्रम गुप्ता राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार से सम्मानित | उत्तराखंड | 26 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

24 जुलाई, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक भव्य समारोह में वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, देहरादून के वैज्ञानिक डॉ. विक्रम गुप्ता को खान मंत्रालय के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार- 2022 (एनजीए) प्रदान किये। 

प्रमुख बिंदु  

क्र. सं.

पुरस्कार की श्रेणी

पुरस्कारों की संख्या

1.

लाइफटाइम अचीवमेंट के लिये राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 

1 पुरस्कार 

2.

राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक पुरस्कार

8 पुरस्कार (3 टीम पुरस्कार+3 संयुक्त पुरस्कार + 2 व्यक्तिगत पुरस्कार = 20 पुरस्कार विजेता)

3.

राष्ट्रीय युवा भूवैज्ञानिक पुरस्कार

1 पुरस्कार

कुल

10 पुरस्कार (22 पुरस्कार विजेता)