प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 26 Jul 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

प्रदेश का पहला 200 MVA ट्रांसफार्मर दमोह में ऊर्जीकृत

चर्चा में क्यों?

25 जुलाई, 2022 को मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने 220 KV सब स्टेशन दमोह में 160 MVA क्षमता के स्थान पर विशेष डिजाइन से तैयार किया गया प्रदेश का पहला 200 MVA क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर उर्जीकृत किया।

प्रमुख बिंदु 

  • ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता प्रोक्योरमेंट जबलपुर इंजीनियर अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मध्य प्रदेश में परंपरागत 120 MVA या 160 MVA के पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाते थे। इनके स्थान पर 200 MVA क्षमता का यह पहला पावर ट्रांसफार्मर है।
  • दमोह में इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से ज़िले के हट्टा, तेजगढ़, बटियागढ़ तथा पटेरा के 132 KV सब-स्टेशनों से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं के अलावा सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ ज़िले के सब-स्टेशनों को भी फायदा होगा। यहाँ किसी इमरजेंसी में 220 KV सब-स्टेशन दमोह से सप्लाई की जा सकेगी।
  • गौरतलब है कि दमोह पूर्व में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल का प्रमुख लोड सेंटर हुआ करता था। दमोह से सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, बिजावर, बीना आदि क्षेत्रों सहित अनेक सीमेंट फैक्ट्रियों तथा रेलवे को विद्युत आपूर्ति की जाती थी।
  • दमोह ज़िले में 16 जून, 1967 को पहला अति उच्च दाब सब-स्टेशन5 MVA क्षमता के साथ प्रारंभ हुआ था। वर्तमान में दमोह ज़िले में 220 KV एक तथा 132 KV के पाँच सब-स्टेशनों के साथ विद्युत आपूर्ति की जाती है।
  • दमोह में 220 KV साइड की 360 MVA तथा 132 KV साइड की 530 MVA की मज़बूत ट्रांसफॉरमेशन क्षमता है, जो ज़िले के उपभोक्ताओं को उचित गुणवत्ता की निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने में सक्षम है।

मध्य प्रदेश Switch to English

राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड को ‘बेस्ट एंप्लायर ब्रांड अवार्ड’

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल को ‘बेस्ट एंप्लायर ब्रांड अवार्ड 2022’ से पुरस्कृत किया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री एवं अध्यक्ष, मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड इंदर सिंह परमार को राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड के निदेशक प्रभातराज तिवारी ने सर्टिफिकेट प्रस्तुत कर इस उपलब्धि से अवगत कराया।
  • निदेशक प्रभातराज तिवारी ने बताया कि वर्ल्ड एच.आर.डी कॉन्ग्रेस के डायरेक्टर डॉ. आर.एल भाटिया द्वारा यह अवार्ड इंदौर के मेरियट होटल में दिया गया है।
  • राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड को ज्यूरी द्वारा चुना गया है। बोर्ड ने पिछले वर्षों में नई योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन, पारदर्शी प्रशासन एवं हितग्राही सेवाओं में सबसे उच्च स्थान बनाया है।
  • उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश राज्य मुत्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विगत समय में किये गए नवाचारों से काफी प्रसिद्धि पाई है। शिक्षा बोर्ड को वर्ष 2018 में निगम, मंडलों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ कार्यालय का अवार्ड अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान द्वारा दिया गया था। शिक्षा बोर्ड को वर्ष 2022 में ISO प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो चुका है। 

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2