प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 26 Apr 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

वर्ष 2022-23 के लिये हरियाणा विधानसभा की 13 कमेटियों का गठन

चर्चा में क्यों? 

25 अप्रैल, 2022 को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वर्ष 2022-23 के लिये विधानसभा की 13 विभिन्न कमेटियों के गठन की अधिसूचना जारी की गई 

प्रमुख बिंदु 

  • अधिसूचना के अनुसार विधानसभा की नियम समिति में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पदेन अध्यक्ष होंगे, जबकि विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किरण चौधरी, घनश्याम दास अरोड़ा, डॉ. अभय सिंह यादव, भारत भूषण बतरा, नैना सिंह चौटाला और सुधीर कुमार सिंगला इस कमेटी के सदस्य होंगे।  
  • इसी प्रकार, विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा को वर्ष 2022-23 के लिये आवास समिति का पदेन अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि विधायक मोहम्मद इलियास, राम कुमार गौतम, दीपक मंगला और रणधीर सिंह गोलन को इस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है।  
  • विधायक दीपक मंगला को जन स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली तथा लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) की कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है, जबकि विधायक विनोद भ्याना, लीला राम, आफताब अहमद धर्म सिंह छोक्कर, डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढ़ा, प्रवीण डागर, मामन खान व शमशेर सिंह गोगी इस कमेटी के सदस्य होंगे।  
  • इसी प्रकार, स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थान की कमेटी के लिये नरेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया हैइसके सदस्यों में विधायक डॉ. रघुवीर सिंह कादयान, घनश्याम सर्राफ, बिशन लाल सैनी, सीमा त्रिखा, बिशम्बर सिंह, नीरज शर्मा, सुरेंद्र पंवार तथा राकेश दौलताबाद शामिल हैं।  
  • विधायक ईश्वर सिंह को अनुसूचित जातियाँ, अनुसूचित जन जातियाँ तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है तथा विधायक लक्ष्मण नापा, राजेश नागर, सत्य प्रकाश, रेणु बाला, शीश पाल सिंह, चिरंजीव राव, राम करण व धर्म पाल गोंदर को इस कमेटी के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।  
  • लोक लेखा समिति के लिये वरुण चौधरी को अध्यक्ष तथा विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, सुभाष सुधा, नरेंद्र गुप्ता, निर्मल रानी, अमित सिहाग, शैली, जोगी राम सिहाग व रणधीर सिंह गोलन को सदस्य बनाया गया है।  
  • हरविंद्र कल्याण को अनुमान कमेटी का अध्यक्ष और विधायक राव दान सिंह, जयवीर सिंह, गोपाल कांडा, लक्ष्मण नापा, प्रमोद कुमार विज, राजेश नागर, मेवा सिंह तथा बलराज कुंडू को सदस्य मनोनीत किया गया है।  
  • याचिका कमेटी के लिये विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को अध्यक्ष और विधायक जगबीर सिंह मलिक, गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, लीला राम, लक्ष्मण सिंह यादव, संजय सिंह, राम निवास तथा सोमबीर सांगवान को सदस्य मनोनीत किया गया है।  
  • विधायक सीमा त्रिखा को शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया हैविधायक जगदीश नैयर, नैना सिंह चौटाला, निर्मल रानी, शमशेर सिंह गोगी, शैली, शीशपाल सिंह, नयनपाल रावत तथा इंदु राज को इस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है।  
  • विधायक भारत भूषण बतरा को वर्ष 2022-23 के लिये हरियाणा विधानसभा की सरकारी आश्वासन कमेटी का अध्यक्ष तथा विधायक अभय सिंह चौटाला, राजेंद्र सिंह जून, दूड़ा राम, महिपाल ढांडा, आफताब अहमद, सीता राम यादव, सुभाष गांगोली तथा अमरजीत ढांडा को इस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है।  
  • इसी प्रकार, विधायक असीम गोयल को वर्ष 2022-23 के लिये सार्वजनिक उपक्रम कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है, जबकि विधायक रघुवीर सिंह कादयान, दूड़ा राम, प्रदीप चौधरी, कृष्ण लाल मिड्ढ़ा, मोहन लाल बड़ोली, सीता राम यादव, चिरंजीव राव और कुलदीप वत्स इस कमेटी के सदस्य होंगे।  
  • राम निवास को हरियाणा विधानसभा की अधीनस्थ विधायी कमेटी का अध्यक्ष, जबकि विधायक जगबीर सिंह मलिक, जयवीर सिंह, बिशंबर सिंह, संजय सिंह, राम कुमार कश्यप, अमित सिहाग, बलबीर सिंह और महाधिवक्ता, हरियाणा को इस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है।  
  • इसके अलावा, हरियाणा विशेषाधिकार समिति के लिये विधायक सुधीर सिंगला को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है तथा विधायक किरण चौधरी, हरविंद्र कल्याण, असीम गोयल, मोहन लाल बडोली, सत्य प्रकाश, वरुण चौधरी तथा अमरजीत ढांडा इस कमेटी के सदस्य होंगे। 

हरियाणा Switch to English

हरियाणा के 18 वर्ष से 59 वर्ष के आयु वर्ग के वयस्क नागरिकों को मुफ्त लगेगी बूस्टर डोज

चर्चा में क्यों? 

25 अप्रैल, 2022 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कोविड रोधी टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाते हुए 18 वर्ष से 59 वर्ष के आयु वर्ग के वयस्क नागरिकों के लिये मुफ्त बूस्टर खुराक की घोषणा की 

प्रमुख बिंदु 

  • पात्र लाभार्थी हरियाणा के किसी भी सरकारी अस्पताल या डिस्पेंसरी से 250 रुपए की बूस्टर खुराक मुफ्त प्राप्त कर सकते हैं।  
  • हरियाणा राज्य में उक्त आयु वर्ग के लगभग 1.2 करोड़ लाभार्थी हैंइस पर लगभग 300 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा, जिसे राज्य द्वारा कोविड राहत कोष से वहन किया जाएगा
  • उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अब तक कुल 2 करोड़ 33 लाख से अधिक लोगों को कोविड रोधी वैक्सीन की पहली खुराक और करीब 1 करोड़ 88 लाख को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैंसाथ ही, राज्य में अब तक करीब 3,71,700 बूस्टर डोज दी जा चुकी हैं

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow