प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

स्टेट पी.सी.एस.

  • 25 Nov 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

शहरों के बंद पड़े सिनेमाघरों में अब बन सकेंगे बहुमंज़िला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

चर्चा में क्यों?

23 नवंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने वर्षों से बंद पड़े सिनेमा हॉल के संचालकों को बहुमंज़िला कॉम्प्लेक्स बनाने की अनुमति दे दी है।  

प्रमुख बिंदु  

  • आवास विभाग के विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी ने राज्यकर विभाग की सहमति के बाद इस बाबत शासनादेश जारी कर दिया है। 
  • अब ऐसे सिनेमा हॉल की जमीन पर मास्टर प्लान में निर्धारित भू उपयोग के आधार पर बहुमंज़िला कॉम्प्लेक्स बनाया जा सकेगा। नक्शा पास करने से पहले मनोरंजन कर से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा।  
  • विदित हो कि प्रदेश में करीब 800 सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर बंद हो चुके हैं और लगभग 150 बंद होने के कगार पर हैं। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर अधिकांशत: शहर के पुराने सघन इलाकों में स्थित है।  
  • सिनेमा हॉल के बंद होने के बावजूद इसकी जमीन का उपयोग नहीं हो पा रहा है। इससे सिनेमा हॉल मालिक के साथ ही सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। इन स्थितियों को देखते हुए सरकार ने सिंगल स्क्रीन वाले सिनेमा हॉल की जमीन पर बहुमंज़िला भवन बनाने की अनुमति दी है।

मध्य प्रदेश Switch to English

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शुरू हुई बायसन की गणना

चर्चा में क्यों?

23 नवंबर, 2023 को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तीन दिवसीय गौर गणना की शुरुआत हुई। 25 नवंबर को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कार्यालय में गणना आंकड़ों को भेजा जाएगा। 

प्रमुख बिंदु  

  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक विवेक सिंह ने बताया कि बांधवगढ टाइगर रिजर्व में तीन दिवसीय गौर गणना की जा रही है। आंकड़े एकत्रित करने के बाद बांधवगढ टाइगर रिजर्व में बायसन के आंकड़े सामने आएंगे।  
  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सभी परिक्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारी गौर (बायसन) गणना में लगे हुए हैं। बायसन की गणना में टाइगर रिजर्व के लगभग सात सौ कर्मचारी लगे हुए हैं।  
  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सभी परिक्षेत्र के अधिकारी और कर्मचारी बायसन की गणना के लिये सुबह 6 से 9 बजे तक पैदल घूमेंगे। ये लोग बायसन दिखने पर फोटो, जीपीएस लोकेशन और समय के साथ प्रपत्र को इसमें भरेंगे और 25 नवंबर को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कार्यालय में आंकड़ों को भी भेजेंगे। 
  • विदित हो कि 2012 में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से बायसन को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लाकर बसाया गया था। उसके बाद बायसनो की संख्या में लगातार वृद्धि भी देखी गई है। चार वर्षों में बायसन की गणना होती है।  
  • बायसन मुख्य रूप से ताला, मगधी और कल्लवाह परिक्षेत्र में देखने को मिलते हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 2023 में लगभग डेढ़ सौ बायसन होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

हरियाणा Switch to English

आईआईटीएफ: हरियाणा मंडप में दिखी आधुनिक तकनीक से बनी ई-साइकिल

चर्चा में क्यों?

22 नवंबर, 2023 को हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा निदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2023 में हरियाणा मंडप में आधुनिक तकनीक से बनी ई-साइकिल को भी शामिल किया गया है जो स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण सहेजने में भी मददगार होगी। 

प्रमुख बिंदु  

  • हरियाणा में बने ई-साइकिलिंग का प्रोजेक्ट स्टार्ट अप विकास यादव लेकर आए हैं। विकास इससे पहले जापान की राजधानी टोक्यो में बहुचर्चित कंपनी ‘टेस्ला’ में नौकरी कर चुके हैं। कोविड महामारी के दौरान उनकी नौकरी चली गई, जिसके बाद भारत लौटकर उन्होंने अपने गृह स्थान हरियाणा के रेवाड़ी में अपना खुद का स्टार्टअप शुरू किया।  
  • उस समय के हालात और आम जनमानस के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्होंने ई-साइकिल बनाने का निश्चय किया। मेक इन इंडिया के स्लोगन से प्रेरित होकर विकास ने ‘मेक इन हरियाणा’ को अपना लक्ष्य बनाया।  
  • उन्होंने पैनासोनिक बैटरी सेल से बैटरी पैक तैयार किया जो ई-साइकिल के लिये परफेक्ट है। यह ई-साइकिल सभी वर्गों को देखते हुए तैयार किया गया है। इस ई-साइकिल में ग्रामीण क्षेत्र में 50 से 60 किलोमीटर जाने के लिये मात्र 3 रुपए का खर्च आता है और वहीं शहरी क्षेत्र में यह खर्च 5 रुपए तक आता है। 
  • उन्होंने बताया कि यह भारत की पहली साइकिल कंपनी है जिसके पास ई-साइकिल में फ्रंट ड्राइव, मिड ड्राइव और रेयर ड्राइव के विकल्प हैं। विकास ने विदेशों में एक्सपोर्ट के लिये सैंपल कोरिया, नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका में भेजे हैं। उनके इस स्टार्टअप को  विदेशों में भी बहुत अच्छा रिस्पांस देखने को मिला है।  
  • विदित हो कि आईआईटीएफ 2023 में हरियाणा से जुड़े कई ऐसे स्टार्टअप्स को जगह दी गई है जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से एमएसएमई से जुड़े छोटे व्यवसायियों ने हिस्सा लिया।  
  • इनका स्टार्ट अप आम आदमी को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण से निजात दिलाने के साथ ही ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने में भी मददगार साबित होंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करेगा।


उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड में रुद्रपुर में हुआ पहला क्षेत्रीय निवेशक सम्मेलन

चर्चा में क्यों?

22 नवंबर, 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में ग्लोबल इंवेस्टर समिट के तहत रुद्रपुर में पहला क्षेत्रीय निवेशक सम्मेलन आयोजित किया गया।  

प्रमुख बिंदु  

  • क्षेत्रीय निवेशक सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि देश-विदेश में कई करोड़ों के करार होने के बाद उत्तराखंड में 12,000 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव और मिल गया है। राज्य ने कुल डेढ़ लाख करोड़ रुपए निवेश पर करार किया है। 
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों के विकास-विस्तार और नए उद्योग लगाने के लिये लंदन, दुबई, चेन्नई, बंगलूरू, अहमदाबाद के उद्योगपतियों से संपर्क किया गया है। उत्तराखंड में निवेश के लिये उद्योगपति मुकेश अंबानी से भी वार्ता की गई है। प्रदेश में आईटीसी कंपनी, महिंद्रा, अशोक लेलैंड आदि कंपनियां निवेश करेंगी।  
  • उन्होंने कहा कि पर्यटन और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये 27 नई पॉलिसी बनाई जा रही हैं। प्रदेश में एडवेंचर-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा।  
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपति उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर हैं। उद्योग समूह के लोगों के योगदान से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार और यूएस नगर में 6000 एकड़ लैंड बैंक उपलब्ध है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2