प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 25 Oct 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

मतदाता जागरूकता के लिये मीडिया संस्थान होंगे ‘राष्ट्रीय मीडिया सम्मान-2023’ से सम्मानित

चर्चा में क्यों?

24 अक्तूबर, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों को ‘राष्ट्रीय मीडिया सम्मान-2023’ से सम्मानित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • विदित हो कि भारत निर्वाचन आयोग मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों का चयन कर प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मीडिया सम्मान प्रदान करता है। राष्ट्रीय मीडिया सम्मान वर्ष 2023 के लिये भारत निर्वाचन आयोग ने मीडिया संस्थानों से 10 दिसंबर, 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया है।
  • भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया संस्थानों से चार श्रेणियों- प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (टेलीविजन) मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (रेडियो) मीडिया और ऑनलाईन (इंटरनेट)/सोशल मीडिया में पुरस्कार हेतु नामांकन आमंत्रित किया गया है।
  • पुरस्कार पाने हेतु इच्छुक मीडिया संस्थान अपना आवेदन राजेश कुमार सिंह, अवर सचिव (संचार), भारत निर्वाचन आयोग को उक्त समयावधि में प्रेषित कर सकते हैं। अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदन तथा अनुशंसाओं को आयोग द्वारा गठित निर्णायक मंडल के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। निर्णायक मंडल द्वारा चयनित संस्थानों को 25 जनवरी, 2024 राष्ट्रीय मतदाता दिवस में सम्मानित किया जाएगा।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow