प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 25 Oct 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

बिहार के एथलीट शैलेश कुमार ने पैरा एशियन गेम्स 2023 के हाई जंप स्पर्द्धा टी 63 में जीता स्वर्ण पदक

चर्चा मे क्यों?

24 अक्तूबर, 2023 को पैरा एशियाई गेम्स में बिहार के जमुई ज़िले के एथलीट शैलेश कुमार ने हाई जंप स्पर्द्धा टी 63 में स्वर्ण पदक जीता। पैरा एशियाई गेम्स 22 से 28 अक्तूबर तक चीन के हांगझू में आयोजित की जा रही है।

प्रमुख बिंदु

  • शैलेश कुमार बिहार के जमुई ज़िले के अलीगंज प्रखंड के इस्लामनगर के रहने वाले हैं।
  • इससे पहले शैलेश ने जुलाई में पेरिस में आयोजित पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। वहीं 16 से 20 मार्च, 2023 तक पुणे में आयोजित 21वीं पैरा एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता था।
  • इसके अलावा शैलेश ने भुवनेश्वर में 28 से 30 मार्च, 2022 तक आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow