तराई हाथी अभयारण्य को केंद्र की मंज़ूरी | उत्तर प्रदेश | 25 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

23 अक्तूबर, 2022 को उत्तर प्रदेश वन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय ने तराई हाथी रिज़र्व (टीईआर) को अपनी मंज़ूरी दे दी है, जिसे दुधवा टाइगर रिज़र्व और लखीमपुर एवं पीलीभीत ज़िलों में स्थित पीलीभीत टाइगर रिज़र्व सहित 3,049 वर्ग किमी. क्षेत्र में विकसित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री ने राजस्थान में विभिन्न बोर्ड के गठन को मंज़ूरी दी | राजस्थान | 25 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

23 अक्तूबर, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के समग्र विकास एवं आर्थिक उत्थान के लिये राजस्थान चर्म शिल्प कला विकास बोर्ड, राजस्थान राज्य महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड तथा राजस्थान राज्य रजक कल्याण बोर्ड के गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।

प्रमुख बिंदु


क्राफ्ट अवार्ड में मुबारिक खत्री को मिला ‘मास्टर आर्टिसन ऑफ द ईयर’का खिताब | मध्य प्रदेश | 25 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

22 अक्तूबर, 2022 को दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शिल्प पुरस्कार-2021 सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के शिल्पकार मुबारिक खत्री को ‘मास्टर आर्टिसन ऑफ द ईयर’ का खिताब प्रदान किया गया। उन्हें उनकी असाधारण शिल्प कौशल और उनके पारंपरिक शिल्प - बाग प्रिंट में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिये यह पुरस्कार दिया गया।

प्रमुख बिंदु


हरियाणा सरकार ने बच्चों को शिक्षा एवं रोज़गार देने के लिये एक नया मैकेनिज्म तैयार किया | हरियाणा | 25 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

23 अक्तूबर, 2022 को हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने बच्चों को शिक्षा देने से लेकर उन्हें रोज़गार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिये एक नया मैकेनिज्म तैयार किया है।

प्रमुख बिंदु


अष्टम उरांव बनी किशोरी समृद्धि योजना की ब्रांड एंबेसडर | झारखंड | 25 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

23 अक्तूबर, 2022 को गुमला ज़िला प्रशासन ने अंडर-17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान और गुमला की बेटी अष्टम उरांव को ‘सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना’ का ब्रांड एंबेसडर बनाया है साथ ही फुटबॉलर सुधा अंकिता तिर्की को भी ज़िला प्रशासन ने सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु


उत्तर भारत भौगोलिक संकेतांक में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान | उत्तराखंड | 25 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

24 अक्तूबर, 2022 को उत्तराखंड के उद्योग निदेशक सुधीर चंद्र नौटियाल ने बताया कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से वाराणसी में 16 से 21 अक्तूबर तक आयोजित उत्तर भारत भौगोलिक संकेतांक में उत्तराखंड ने पहला स्थान प्राप्त किया है।

प्रमुख बिंदु


उत्तर प्रदेश के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में मेडिक्लेम से मिलेगा कैशलेस इलाज | उत्तर प्रदेश | 25 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

24 अक्तूबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के जीएसवीएम सुपर स्पेशियलिटी पीजीआई के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि राज्य में अब जीएसवीएम पीजीआई समेत 6 मेडिकल कॉलेजों में बनाए गए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में मेडिक्लेम से मरीजों को कैशलेस इलाज मिलेगा। इसके लिये राज्य शासन ने भी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

प्रमुख बिंदु


राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स, 2022 लागू | राजस्थान | 25 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

22 अक्तूबर, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में ‘राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स, 2022’ लागू करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी। ये नियम राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदाकर्मियों पर लागू होंगे।

प्रमुख बिंदु


कुरुक्षेत्र दर्शन मोबाइल एप | हरियाणा | 25 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

23 अक्तूबर, 2022 को हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि आगामी सूर्य ग्रहण मेला-2022 के तमाम अहम पहलू कुरुक्षेत्र प्रशासन की कुरुक्षेत्र दर्शन मोबाइल एप पर देखें जा सकेंगे।

प्रमुख बिंदु


राजीव गांधी किसान बीज उपहार योजना रबी 2022-23 | राजस्थान | 25 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

22 अक्तूबर, 2022 को राजस्थान राज्य बीज निगम द्वारा ‘राजीव गांधी किसान बीज उपहार योजना रबी 2022-23’ लागू की गई है।

प्रमुख बिंदु


नेचुरल गैस का उपयोग करने वाली हरियाणा की औद्योगिक इकाईयों को वैट में 50 प्रतिशत मिलेगी छूट | हरियाणा | 25 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

22 अक्तूबर, 2022 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी की बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में उन औद्योगिक इकाईयों को मूल्य संवर्धन कर (वैट) में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी, जो अपनी ऊर्जा की आवश्यकता डीजल से चलने वाले जनरेटर सेट की बजाय नेचुरल गैस से पूरा करेंगी।

चर्चा में क्यों?