प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 25 Sep 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

रीवा में ईको-पार्क का हुआ लोकार्पण

चर्चा में क्यों?

  • 24 सितंबर, 2023 को मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने रीवा में ईको-पार्क का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु

  • मध्य प्रदेश ईको-पर्यटन विकास बोर्ड एवं रीवा लीजर प्राइवेट लिमिटेड के मध्य रीवा शहर में बीहर ईको-पर्यटन एवं एडवेंचर पार्क का निर्माण डीबीएफओटी मॉडल पर जन-भागीदारी से किया गया है।
  • रीवा शहर से निकलने वाली बीहर नदी के टापू पर 5.20 हेक्टेयर भूमि पर यह ईको-पार्क विकसित किया गया है।
  • इस ईको पार्क से पर्यटन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। यहाँ रोज़गार के अवसरों का भी सृजन होगा।
  • उल्लेखनीय है कि महानगर की तर्ज पर रीवा में निजी पूंजी निवेश से बना ईको-पार्क प्रदेश का पहला ईको-पार्क है।
  • 5.20 हेक्टेयर क्षेत्र में निर्मित विश्व स्तरीय ईको-पार्क के निर्माण में ईको टूरिज़्म बोर्ड व वन विभाग का सहयोग है, जिसमें देश के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक को ध्यान में रखकर सुविधाएँ विकसित की गई हैं।
  • ईको-पार्क में जिप लाइन, स्काई साइकिलिंग, रॉक क्लाइंबिंग, कमांडो क्रॉसिंग, बर्मा ब्रिज, रोप कोर्स, छोटे बच्चों के लिये अत्याधुनिक झूले के साथ कई मनोरंजक सुविधाएँ हैं। पर्यटकों के लिये शानदार विश्व-स्तरीय कैफे, मल्टी क्यूजिन रेस्टोरेंट हैं। जिसमें विंध्य के व्यंजनों के अलावा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ भी पर्यटक उठा सकेंगे।


मध्य प्रदेश Switch to English

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में विभिन्न क्षेत्र अधिसूचित

चर्चा में क्यों?

  • 22 सितंबर, 2023 को भारत सरकार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा वन्य-प्राणियों के संरक्षण एवं संवर्द्धन की दृष्टि से मध्य प्रदेश के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में विभिन्न क्षेत्रों को अधिसूचित किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • केंद्र सरकार द्वारा केन-बेतवा लिंक परियोजना की प्रदाय की गई स्वीकृति में अधिरोपित की गई शर्त के पालन में ज़िला सागर, दमोह एवं नरसिंहपुर में पूर्व से अधिसूचित नौरादेही अभयारण्य को वीरांगना दुर्गावती अभयारण्य के क्षेत्र को सम्मिलित किया है।
  • वीरांगना दुर्गावती अभयारण्य मध्य प्रदेश का सातवाँ टाइगर रिजर्व है। टाइगर रिजर्व का 1414.00 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कोर क्षेत्र तथा 925.120 वर्ग कि.मी. क्षेत्र को बफर क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किया गया है।
  • अधिसूचित बफर क्षेत्र में नौरादेही एवं वीरांगना दुर्गावती अभयारण्यों का पूर्व से अधिसूचित ईको सेंसेटिव जोन एवं आस-पास के वनक्षेत्र को शामिल किया गया है।
  • इस टाइगर रिजर्व में अन्य कोई नया राजस्व क्षेत्र शामिल नहीं किये जाने के कारण टाइगर रिजर्व के आस-पास के स्थानीय लोगों पर कोई अतिरिक्त प्रतिबंध नहीं लागू किये जाएंगे। टाइगर रिजर्व में पूर्व से ही अधिसूचित अभयारण्य क्षेत्र अथवा ईको सेंसेटिव क्षेत्र को शामिल किया गया है।
  • इस टाइगर रिजर्व की स्थापना से इन वनों से प्राप्त होने वाली पारिस्थितिकीय सेवाओं
  • (Eco-system Services) की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जो वर्तमान 
  • भावी पीढ़ियों के लिये पारिस्थितिकीय सुरक्षा प्रदान करेगी।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow