प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 25 Aug 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

पीआरडी जवानों की डयूटी के दौरान मौत पर आश्रितों को मिलेंगे दो लाख रुपए

चर्चा में क्यों?

24 अगस्त, 2023 को उत्तराखंड कैबिनेट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीआरडी जवानों के लिये लागू कल्याणकोष नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिससे सांप्रदायिक दंगों में ड्यूटी के दौरान जवान की मौत पर मिलने वाली एक लाख की धनराशि को बढ़ाकर अब दो लाख रुपए कर दिया गया है। वहीं जवानों के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की धनराशि भी बढ़ा दी गई है। 

प्रमुख बिंदु 

  • कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि प्रांतीय रक्षक एवं विकास दल के स्वयंसेवकों को दी जाने वाली सहायता को अधिक उपयोगी बनाने के लिये मुख्यमंत्री की ओर से घोषणा की गई थी।  
  • मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार राज्य सरकार के सभी विभागों में कार्यरत पीआरडी जवानों को होमगार्ड की तरह सामाजिक सुरक्षा बीमा का लाभ दिया जाएगा। इसके लिये कल्याणकोष नियमावली में संशोधन के लिये वित्त एवं न्याय विभाग की सहमति ले ली गई है। 
  • इन प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी: 
    • विशेष जोखिम वाली ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर आश्रितों को 75 हज़ार की जगह डेढ़ लाख रुपए मिलेंगे। 
    • सामान्य डयूटी व यात्रा के दौरान मृत्यु पर 50 हज़ार रुपए की जगह एक लाख रुपए मिलेंगे। 
    • स्थायी अपंगता पर उच्च श्रेणी के लिये अनुमन्य धनराशि की आधी एवं गंभीर घायल पर अनुमन्य की चौथाई धनराशि दी जाएगी। 
    • उपचार के दौरान मृत्यु पर आश्रितों को अधिकतम एक लाख रुपए मिलेंगे। 
    • मृत्यु पर दाह संस्कार के लिये दस हज़ार रुपए मिलेंगे। 
    • 3650 दिन की सेवा करने वाले जवानों को किसी वजह से सेवा से हटने पर एक लाख रुपए मिलेंगे। 
    • सभी जवानों का बीमा किया जाएगा। 
    • पीआरडी जवान को डयूटी एवं प्रशिक्षण के दौरान आपदा से नुकसान पर 50 हज़ार मिलेंगे। 
    • अवैतनिक सदस्यों के आश्रित छात्रों को हाईस्कूल प्रथम श्रेणी पास करने पर श्रेष्ठ 10 बच्चों को 250 रुपए प्रति माह छात्रवृत्ति मिलेगी। 
    • 12वीं कक्षा के प्रथम श्रेणी पास 10 बच्चों को एक हज़ार रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। 
    • एमबीबीएस या इंजीनियरिंग कॉलेज में एवं अन्य कोर्स में प्रवेश पर दो हज़ार रुपए हर महीने कोर्स की अवधि तक छात्रवृत्ति दी जाएगी।‘


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2