उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2023 | उत्तर प्रदेश | 25 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

24 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार पहली बार उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2023 का आयोजन कर रही है, जो ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 21 से 25 सितंबर, 2023 के बीच होगा।

प्रमुख बिंदु

 


बिहार के 4 किसानों और 2 किसान समूहों का जीनोम सेवियर पुरस्कार के लिये चयन | बिहार | 25 Aug 2023

चर्चा में क्यों? 

24 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के 4 किसानों और 2 किसान समूहों को जीनोम सेवियर पुरस्कार के लिये चुना गया है। इन किसानों को केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा 12 सितंबर को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।  

प्रमुख बिंदु  

  


स्टेट वेटलैंड अथॉरिटी की छठी बैठक में लिये गए कई महत्त्वपूर्ण निर्णय | राजस्थान | 25 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

24 अगस्त, 2023 को राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी की अध्यक्षता में स्टेट वेटलैंड अथॉरिटी की छठी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वेटलैंड संरक्षण के लिये कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गए।  

प्रमुख बिंदु 


श्री महाकाल लोक की तर्ज पर जामसांवली हनुमान मंदिर में होगा ‘श्री हनुमान लोक’का निर्माण | मध्य प्रदेश | 25 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

24 अगस्त, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जामसांवली में श्री हनुमान लोक का विधि-विधान से भूमि पूजन कर यह घोषणा की कि श्री महाकाल लोक की तर्ज पर जामसांवली हनुमान मंदिर में ‘श्री हनुमान लोक’ का निर्माण किया जाएगा।  

प्रमुख बिंदु 


आरसीएस उड़ान संचालन के लिये अंबाला में की जाएगी सिविल एन्क्लेव की स्थापना | हरियाणा | 25 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

23 अगस्त, 2023 को हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि रक्षा मंत्रालय के सहयोग और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के फ्लैगशिप कार्यक्रम के तहत आरसीएस उड़ान संचालन के लिये राज्य के अंबाला ज़िले में भारतीय एयरपोर्ट प्राधिकरण द्वारा सिविल एन्क्लेव की स्थापना की जाएगी।  

प्रमुख बिंदु 


जमशेदपुर में देश के पहले हाइड्रोजन ईंधन उद्योग की स्थापना के लिये एमओयू | झारखंड | 25 Aug 2023

चर्चा में क्यों? 

24 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर राज्य के जमशेदपुर में देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से जुड़े उद्योग की स्थापना के लिये उद्योग विभाग और टीसीपीएल ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन प्रा.लि. (टीजीइएसपीएल) के बीच 354.28 करोड़ रुपए के निवेश से संबंधित एमओयू किया जाएगा। 

प्रमुख बिंदु  


उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छता, और संक्रमण की रोकथाम के लिये उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 आयुष संस्थाओं को दिये पुरस्कार | छत्तीसगढ़ | 25 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

24 अगस्त, 2023 को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित कायाकल्प-आयुष पुरस्कार समारोह में स्वच्छता को बढ़ावा देने, संक्रमण की रोकथाम और अपशिष्ट प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के 25 आयुष संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान किया।

प्रमुख बिंदु 

  


पीआरडी जवानों की डयूटी के दौरान मौत पर आश्रितों को मिलेंगे दो लाख रुपए | उत्तराखंड | 25 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

24 अगस्त, 2023 को उत्तराखंड कैबिनेट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीआरडी जवानों के लिये लागू कल्याणकोष नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिससे सांप्रदायिक दंगों में ड्यूटी के दौरान जवान की मौत पर मिलने वाली एक लाख की धनराशि को बढ़ाकर अब दो लाख रुपए कर दिया गया है। वहीं जवानों के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की धनराशि भी बढ़ा दी गई है। 

प्रमुख बिंदु