महँगाई राहत कैंप के पंजीकरण पोर्टल एवं वेबसाइट का लोकार्पण | राजस्थान | 25 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

23 अप्रैल, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने निवास पर महँगाई राहत कैंप के पंजीकरण पोर्टल एवं वेबसाइट का लोकार्पण किया। उन्होंने महँगाई राहत कैंप की दिशानिर्देश पुस्तिका का विमोचन भी किया।

प्रमुख बिंदु


प्रदेश के एक लाख किसानों को तारबंदी के लिये मिलेगा अनुदान | राजस्थान | 25 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

22 अप्रैल, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निराश्रित पशुओं से फसलों को बचाने के लिये प्रदेश के एक लाख किसानों को 4 करोड़ मीटर के तारबंदी के हेतु 444.40 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।

प्रमुख बिंदु


सरोगेसी अधिनियम के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल | मध्य प्रदेश | 25 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

24 अप्रैल, 2023 को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई राज्य सहायता प्राप्त जननीय प्रौद्योगिकी एवं सरोगेसी बोर्ड की बैठक में यह जानकारी दी गई कि सरोगेसी (विनियमन) अधिनियम-2021 के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश, देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।

प्रमुख बिंदु


मध्य प्रदेश में गांधी सागर अभयारण्य होगा चीतों का नया घर | मध्य प्रदेश | 25 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार अफ्रीकी देश नामीबिया से लाकर मध्य प्रदेश के श्योपुर कूनो राष्ट्रीय अभयारण्य (केएनपी) में रखे गए चीतों के लिये अब गांधी सागर अभयारण्य को विकसित किया जा रहा है।

प्रमुख बिंदु


हरियाणा में पत्रकारों की पेंशन 10,000 रुपए से बढ़ाकर 11,000 रुपए हुई | हरियाणा | 25 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

23 अप्रैल, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संत श्री धन्ना भगत जयंती के अवसर पर पत्रकारों की पेंशन को 10,000 रुपए से बढ़ाकर 11,000 रुपए करने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु


झारखंड में सूख गए चार हज़ार से अधिक जलाशय | झारखंड | 25 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

24 अप्रैल, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में चार हज़ार से अधिक जलाशय सूख गए हैं जबकि 560 जलाशयों का अतिक्रमण हो चुका है।

प्रमुख बिंदु


खनिजों से राज्य सरकार को वित्तीय वर्ष 2022-23 में मिला रिकार्ड 12 हज़ार 941 करोड़ रुपए का खनिज राजस्व | छत्तीसगढ़ | 25 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

23 अप्रैल, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य सरकार को वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेश में संचालित खनिज गतिविधियों से 12 हज़ार 941 करोड़ रुपए का रिकार्ड खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है, जो विगत वर्ष की तुलना में 636 करोड़ रुपए अधिक है।

प्रमुख बिंदु


उत्तराखंड का माणा अब देश का अंतिम नहीं पहला गाँव | उत्तराखंड | 25 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

24 अप्रैल, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के चमोली ज़िले में भारत-चीन सीमा पर बसे सीमांत गाँव माणा के प्रवेश द्वार पर सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से देश के अंतिम गाँव के स्थान पर पहले गाँव का साइन बोर्ड लगा दिया गया है।

प्रमुख बिंदु

माणा गाँव- पहले

माणा गाँव- अब