ऑपरेशन कायाकल्प | उत्तर प्रदेश | 25 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

25 अप्रैल, 2022 को उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य द्वारा संचालित स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिये ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के तहत पारंपरिक शिक्षण पद्धति के साथ तकनीक आधारित शिक्षा का प्रयोग किया जा रहा है।

प्रमुख बिंदु


कायाकल्प योजना | उत्तर प्रदेश | 25 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश राज्य सड़क मार्ग परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा ‘कायाकल्प योजना’ के तहत सभी मंडल के लिये नोडल अधिकारी तैनात किये गए हैं, जिसका उद्देश्य रोडवेज बस स्टेशन में यात्री सुविधाओं में सुधार करना है।

प्रमुख बिंदु


बाबू वीर कुँवर सिंह विजयोत्सव | बिहार | 25 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

23 अप्रैल, 2022 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बिहार के जगदीशपुर में बाबू वीर कुँवर सिंह विजय उत्सव को संबोधित किया।

प्रमुख बिंदु


सीएसआई एसआईजी ई-गवर्नेंस अवार्ड | मध्य प्रदेश | 25 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

23 अप्रैल, 2022 को प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित 19वाँ सीएसआई-एसआईजी अवार्ड समारोह में एमपी टेंडर्स पोर्टल ने परियोजना श्रेणी में वर्ष 2021 के लिये प्रशंसा का राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित ‘सीएसआई एसआईजी ई-गवर्नेंस’ अवार्ड प्राप्त किया।

प्रमुख बिंदु


भीमबेटका रॉक पेंटिंग और आश्रय पर हुआ वेबिनार | मध्य प्रदेश | 25 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में पर्यटन मंत्रालय द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट और विश्व की सबसे पुरानी रॉक पेंटिंग में से एक भीमबेटका रॉक पेंटिंग और आश्रय पर वेबिनार आयोजित किया गया।

प्रमुख बिंदु

इस वेबिनार में देश और प्रदेश के गाइड, पुरातत्त्वविद् तथा इतिहास प्रेमियों ने हिस्सा लिया।  


‘माँ तुझे प्रणाम योजना’ | मध्य प्रदेश | 25 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

23 अप्रैल, 2022 को मध्य प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि कोविड काल के बाद ‘माँ तुझे प्रणाम योजना’ को पुन: शुरू किया जा रहा है। इस वर्ष योजना में पहली बार प्रदेश की ‘लाडली लक्ष्मियाँ’ देश की सीमा की यात्रा करेंगी।

प्रमुख बिंदु


गुरु तेग बहादुर के नाम पर मेडिकल कॉलेज की घोषणा | हरियाणा | 25 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

24 अप्रैल, 2022 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पानीपत में ‘हिंद की चादर’ गुरु तेग बहादुर के 400 वें प्रकाश उत्सव में चार बड़ी घोषणाएँ कीं, जिनमें यमुना नगर ज़िले के पंजूपुर गाँव में सिखों के नौवें गुरु के नाम पर एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना भी शामिल है।

प्रमुख बिंदु


हरियाणा की रिद्धि ने तीरंदाजी वर्ल्ड कप के मिक्स्ड डबल्स में जीता स्वर्ण पदक | हरियाणा | 25 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

24 अप्रैल, 2022 को तुर्की के एंटाल्या में तीरंदाजी वर्ल्ड कप के मिक्स्ड डबल्स में हरियाणा की तीरंदाज रिद्धि फोर ने अपने जोड़ीदार तरुणदीप राय के साथ भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।

प्रमुख बिंदु


‘एक स्टेशन एक उत्पाद योजना’ | झारखंड | 25 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

23 अप्रैल, 2022 को स्थानीय कला और उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये कृषि परामर्श और ग्रामीण विकास संस्थान ने दक्षिण-पूर्व रेलवे (एसईआर) के राँची रेलवे डिवीजन के तहत राँची स्टेशन पर ‘एक स्टेशन एक उत्पाद योजना’ का दूसरा अस्थायी स्टॉल शुरू किया।

प्रमुख बिंदु


जमशेदपुर के अंशुमन ने जीता वर्ष 2022 के सर्वश्रेष्ठ लेखक का पुरस्कार | झारखंड | 25 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

24 अप्रैल, 2022 को जमशेदपुर के लेखक अंशुमन भगत को मुंबई की संस्था ‘मन ओ मौसुमी’ ने वर्ष 2022 के लिये सर्वश्रेष्ठ लेखक के पुरस्कार से नवाज़ा है। उन्हें यह पुरस्कार उनकी किताब ‘एक सफर में’ के लिये दिया गया है।

प्रमुख बिंदु


सीएसआई-एसआईजी का ई-गवर्नेंस अवार्ड | छत्तीसगढ़ | 25 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

23 अप्रैल, 2022 को प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित 19वाँ सीएसआई-एसआईजी अवार्ड समारोह में छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग को सीएसआई-एसआईजी ई-गवर्नेंस अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु


कॉमनवेल्थ और एशियाड में उतरेंगी छत्तीसगढ़ की आकर्षि | छत्तीसगढ़ | 25 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में छत्तीसगढ़ की उदीयमान बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप भारतीय बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित चयन स्पर्धा में महिला एकल में विजेता बनीं।

प्रमुख बिंदु


क्रांति दिवस मेला | उत्तराखंड | 25 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

23 अप्रैल, 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी ज़िले के पीठसैंण क्षेत्र के मासौ चोपड़ाकोट में क्रांति दिवस मेले में शिरकत की।

प्रमुख बिंदु