प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 25 Apr 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

‘एक स्टेशन एक उत्पाद योजना’

चर्चा में क्यों?

23 अप्रैल, 2022 को स्थानीय कला और उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये कृषि परामर्श और ग्रामीण विकास संस्थान ने दक्षिण-पूर्व रेलवे (एसईआर) के राँची रेलवे डिवीजन के तहत राँची स्टेशन पर ‘एक स्टेशन एक उत्पाद योजना’ का दूसरा अस्थायी स्टॉल शुरू किया।

प्रमुख बिंदु

  • योजना के तहत राँची रेलवे स्टेशन पर संचालित यह स्टॉल 24 अप्रैल से 8 मई तक हाथ से बुने हुए बैग, बाँस उत्पादों और बुनी हुई कलाकृतियों की प्रदर्शनी सह बिक्री करेगा।
  • ‘एक स्टेशन एक उत्पाद योजना’ के तहत, 15 राँची रेलवे मंडल के उन स्टेशनों का चयन किया जाना है, जहाँ स्थानीय कलाओं और कारीगरों को बढ़ावा देने के लिये स्टॉल खुले हैं। 
  • ‘एक स्टेशन एक उत्पाद योजना’ के तहत राँची रेलवे स्टेशन पर यह दूसरा अस्थायी स्टॉल है। इससे पूर्व झारखंड सिल्क टेक्सटाइल एंड हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (झारक्राफ्ट) का 15 दिवसीय अस्थाई स्टाल लगाया गया है। 
  • स्टॉल के माध्यम से रेलवे स्टेशन पर यात्री वहाँ के विशेष उत्पाद के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और उसे आसानी से खरीद सकेंगे। इससे स्थानीय रोज़गार बढ़ेगा और उत्पाद का प्रचार भी होगा। 
  • उल्लेखनीय है कि अलग-अलग जगहों के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने में रेल की महत्त्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए केंद्रीय बजट 2022-23 में ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ योजना की घोषणा की गई थी।  
  • 25 मार्च, 2022 को भारतीय रेल के 19 स्टेशनों पर इस योजना की शुरुआत की गई थी। इसके बाद इसे 69 अन्य स्टेशनों तक बढ़ाया गया। इसकी सफलता के बाद देश भर में 1000 रेलवे स्टेशनों पर चरणबद्ध तरीके से इस योजना को लागू किया जा रहा है। 

झारखंड Switch to English

जमशेदपुर के अंशुमन ने जीता वर्ष 2022 के सर्वश्रेष्ठ लेखक का पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

24 अप्रैल, 2022 को जमशेदपुर के लेखक अंशुमन भगत को मुंबई की संस्था ‘मन ओ मौसुमी’ ने वर्ष 2022 के लिये सर्वश्रेष्ठ लेखक के पुरस्कार से नवाज़ा है। उन्हें यह पुरस्कार उनकी किताब ‘एक सफर में’ के लिये दिया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • अंशुमन को उनकी पुस्तक और लेखन शैली में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिये सर्वश्रेष्ठ लेखक के रूप में चुना गया है। उनकी किताब ‘एक सफर में’ बॉलीवुड टीवी इंडस्ट्री के पर्दे के पीछे की कहानियों और कलाकारों के संघर्ष से जुड़ी कहानियों पर आधारित है।  
  • अंशुमन भगत की किताब ‘एक सफर में’ को छत्तीसगढ़ के ऑथर्स ट्री पब्लिशिंग हाउस ने 18 दिसंबर, 2021 को प्रकाशित किया था। 
  • मुंबई की संस्था ‘मन ओ मौसुमी’ प्रतिभाशाली लेखकों को उनकी रचनात्मकता, अनुसंधान और संगठन की निपुणता का पता लगाने तथा अपने विचारों को लिखने के कौशल को विकसित करने के लिये प्रेरित करती है। 
  • लेखन प्रतियोगिता के रूप में ‘मन ओ मौसुमी’ दुनिया भर के लेखकों के लिये अवसर पैदा करती रहती है, जिसमें एशिया के लगभग सभी देशों से लेखक भाग लेते हैं।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow