प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 25 Apr 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

गुरु तेग बहादुर के नाम पर मेडिकल कॉलेज की घोषणा

चर्चा में क्यों?

24 अप्रैल, 2022 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पानीपत में ‘हिंद की चादर’ गुरु तेग बहादुर के 400 वें प्रकाश उत्सव में चार बड़ी घोषणाएँ कीं, जिनमें यमुना नगर ज़िले के पंजूपुर गाँव में सिखों के नौवें गुरु के नाम पर एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना भी शामिल है।

प्रमुख बिंदु

  • यमुनानगर के पंजूपुर गाँव में 60 एकड़ से अधिक भूमि में स्थापित किये जा रहे मेडिकल कॉलेज का नाम गुरु तेग बहादुर मेडिकल कॉलेज रखा जाएगा। 
  • इसके अलावा जिस मैदान में यह राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा, उसका नाम भी गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखे जाने की घोषणा की।
  • उन्होंने कहा कि जिस रास्ते से पालकी साहिब (सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को ले जाने वाली पालकी) को ले जाया जाता था, उसका नाम ‘श्री गुरु तेग बहादुर मार्ग’ रखा जाएगा। 
  • साथ ही, गुरु तेग बहादुर द्वारा युद्ध के दौरान इस्तेमाल किये गए हथियारों की प्रदर्शनी देश भर में आयोजित की जाएगी, राज्य सरकार गुरुजी के इन दुर्लभ अवशेषों को सुरक्षित रूप से ले जाने के लिये वाहन भी दान करेगी। 
  • गौरतलब है कि गुरु तेग बहादुर साहिब सिखों के नौवें गुरु थे, उनका पहला नाम त्यागमल था। सिख धार्मिक अध्ययन के सूत्रों में उनका उल्लेख ‘संसार की चादर’ के रूप में किया गया है, जबकि भारतीय परंपरा में उन्हें ‘हिंद की चादर’ कहा जाता है।

हरियाणा Switch to English

हरियाणा की रिद्धि ने तीरंदाजी वर्ल्ड कप के मिक्स्ड डबल्स में जीता स्वर्ण पदक

चर्चा में क्यों?

24 अप्रैल, 2022 को तुर्की के एंटाल्या में तीरंदाजी वर्ल्ड कप के मिक्स्ड डबल्स में हरियाणा की तीरंदाज रिद्धि फोर ने अपने जोड़ीदार तरुणदीप राय के साथ भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।

प्रमुख बिंदु

  • तरुणदीप और रिद्धि ने मिश्रित टीम स्पर्धा में शूट ऑफ में ब्रिटेन के ब्रायोनी पिटमैन और एलेक्स वाइस की जोड़ी को हराकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। 
  • इसके साथ ही भारत ने टूर्नामेंट में अपना अभियान दो स्वर्ण के साथ समाप्त किया। इससे पहले 23 अप्रैल को अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी की कंपाउंड पुरुष टीम ने देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। 
  • गौरतलब है कि 17 साल की रिद्धि का यह पहला वर्ल्ड कप पदक है, वहीं ग्वांगझू एशियाई खेलों (2010) में रजत पदक जीतने वाले 38 साल के तरुणदीप पहली बार वर्ल्ड कप के मिश्रित वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। 

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow