नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 24 Oct 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

बिहार के 17 विभूतियों को मिला बिहार केसरी सम्मान

चर्चा में क्यों?

  • 22 अक्तूबर, 2023 को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर बीआईए सभागार में आयोजित समारोह में प्रदेश के 17 दिग्गज विभूतियों को बिहार केसरी सम्मान से नवाजा गया।

प्रमुख बिंदु

  • इस सम्मान समारोह आयोजन बिहार इंटेलेक्चुअल फोरम व मेडिवर्सल फाउंडेशन की ओर से बीआईए सभागार में किया गया।
  • कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चिकित्सा, सेवा, शिक्षा, समाजसेवा एवं राजनीति में बेहतर कार्य करने वाले प्रदेश के इन दिग्गज विभूतियों को उनकी कर्मठता एवं विशिष्ट सेवा भावना के लिये सम्मानित किया।
  • केसरी सम्मान से सम्मानित होने वाले विभूतियाँ-
  • लोकगायिका पद्‌म भूषण शारदा सिन्हा, पद्‌मश्री डॉ. शांति राय, पद्‌मश्री डॉ. विजय प्रकाश, पद्‌मश्री सुधा वर्गीस, खान सर, डॉ. अजय कुमार, डॉ. सत्यजीत सिंह, केपीएस केसरी, डॉ. सहजानंद सिंह, विपिन सिंह, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. विमल कारक, डॉ. अमूल्य सिंह, ओपी अग्रवाल, डॉ. एसएन सिन्हा, एन अग्रवाल तथा डॉ. गुरुदेव।

  


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2