प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 22 Oct 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

झारखंड इथेनॉल प्रोडक्शन प्रोमोशन नीति-2022 को मिली स्वीकृति

चर्चा में क्यों?

21 अक्टूबर, 2022 को झारखंड में इथेनॉल के उत्पादन को लेकर बनी नीति को राज्य कैबिनेट से स्वीकृति मिल गई।

प्रमुख बिंदु

  • इथेनॉल प्रोडक्शन प्रोमोशन नीति-2022 के अंतर्गत झारखंड में इससे संबंधित फैक्ट्री खोलने पर निवेशक को कुल निवेश के हिसाब से 25 प्रतिशत अथवा अधिकतम 30 करोड़ रुपए तक की सब्सिडी दिये जाने का प्रावधान किया गया है।
  • इसके अलावा नई एमएसएमई इकाइयों को कुल ऋण राशि के हिसाब से छह प्रतिशत प्रति वर्ष के हिसाब से इंटरेस्ट सब्सिडी दी जाएगी। यह राशि अधिकतम तीन करोड़ रुपए तक होगी।
  • इथेनॉल प्रोडक्शन प्रोमोशन नीति के साथ ही राज्य कैबिनेट ने कुल 25 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है, जिनमें से एक राज्य सरकार ने पूर्व में जारी विभागीय राज्यादेश को रद्द करते हुए राँची के कांके में रिनपास के नाम से अर्जित भूमि को 82 करोड़ रुपए में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल निर्माण कराने के लिये सीसीएल को ज़मीन देने का निर्णय लिया। इस ज़मीन के लिये 30 वर्षों में नवीकरण विकल्प के साथ लीज़ बंदोबस्ती करने की स्वीकृति दी गई है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2