प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 24 Aug 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

श्रेष्ठतम तहसीलदार सम्मान

चर्चा में क्यों?

23 अगस्त, 2021 को राजस्थान के राजस्व मंडल द्वारा राजस्व क्षेत्र में दायित्व निर्वहन के दौरान दी गई श्रेष्ठ सेवाओं के लिये हर ज़िले से एक तहसीलदार को श्रेष्ठतम तहसीलदार सम्मान दिये जाने का निर्णय लिया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • अजमेर में राजस्व मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि राजस्व मंडल के स्तर पर वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल, 2020 से 31 मार्च, 2021 की अवधि में दी गई सेवाओं के आधार पर तहसीलदार का सम्मान के लिये चयन किया जाएगा। 
  • उन्होंने बताया कि राजस्थान के प्रत्येक ज़िले से एक तहसीलदार के चयन के लिये ज़िलास्तरीय चयन समिति का गठन किया गया है। इस समिति में अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर (प्रशासन) संयोजक होंगे, जबकि उपखंड अधिकारी (मुख्यालय) एवं ज़िला कलेक्टर की ओर से मनोनीति एक अन्य उपखंड अधिकारी को बतौर सदस्य मनोनीत किया गया है।
  • यह समिति बीते वित्तीय वर्ष के तहत निर्धारित मापदंडों के आधार पर दी गई उल्लेखनीय सेवाओं के तहत एक तहसीलदार का नाम चयनित कर 15 सितंबर, 2021 तक राजस्व मंडल को भिजवाएगी।
  • उन्होंने बताया कि ज़िलों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर चयनित तहसीलदारों को राज्यस्तरीय सम्मान समारोह आयोजित कर सर्वश्रेष्ठ तहसीलदार सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2