मुख्यमंत्री ने 72 करोड़ के 42 विकास कार्यों का किया शिलान्यास | उत्तर प्रदेश | 24 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

23 जुलाई, 2023 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के गोरखनाथ क्षेत्र के भाटी विहार में अपनी विधायक निधि से मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और रामगढ़ताल रिंग रोड समेत 42 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। 

प्रमुख बिंदु  


अब जीवित साहित्यकारों पर भी कर सकेंगे पीएचडी, CSJMU कानपुर तैयार कर रहा लिस्ट | उत्तर प्रदेश | 24 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

23 जुलाई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) नई पहल करते हुए अब जीवित साहित्यकारों पर भी पीएचडी कराएगा। इसके लिये जाने-माने साहित्यकारों की सूची तैयार की जा रही है, फैसला इसी सत्र से लागू किया जाएगा।  

प्रमुख बिंदु  


फिट इंडिया क्विज 2022 में केंद्रीय विद्यालय मोतिहारी, पूर्व चंपारण के दो छात्र हुए सम्मानित | बिहार | 24 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

23 जुलाई, 2023 को बांद्रा, मुंबई स्थित बीकेसी में केंद्रीय युवा मामले, खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बिहार के पूर्व चंपारण ज़िले के केंद्रीय विद्यालय मोतिहारी के स्कूल दो छात्रों को फिट इंडिया क्विज स्टेट राउंड के दूसरे एपिसोड में उनकी सफलता पर सम्मानित किया।   

प्रमुख बिंदु  


राजस्थान युवा महोत्सव-2023 | राजस्थान | 24 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

22 जुलाई, 2023 को प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा आयोजित किये जा रहे राजस्थान युवा महोत्सव-2023 का शुभारंभ हुआ। 

प्रमुख बिंदु  

 


राज्यपाल ने एपिलेप्सी पर इकोन-2023 सम्मेलन का किया उद्घाटन | राजस्थान | 24 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

21 जुलाई, 2023 को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने इंडियन एपिलेप्सी एसोसिएशन और इंडियन एपिलेप्सी सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इकोन-2023 सम्मेलन का उद्घाटन किया।  

प्रमुख बिंदु  


पचमढ़ी मैराथन के पाँचवें संस्करण का हुआ सफल आयोजन | मध्य प्रदेश | 24 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

23 जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश टूरिज़्म बोर्ड (एमपीटीबी) और ज़िला प्रशासन नर्मदापुरम के सहयोग से ‘एडवेंचर एंड यू’(के.ए. कनेक्ट) द्वारा पचमढ़ी मानसून मैराथन के पाँचवें संस्करण का सफल आयोजन हुआ। इस मैराथन में देशभर से 1350 धावकों ने भाग लिया।  

प्रमुख बिंदु  

पचमढ़ी मानसून मैराथन के पाँचवें संस्करण में चार वर्ष के बच्चे से लेकर 75 वर्ष के बुजुर्ग ने ऊर्जा और उत्साह के साथ दौड़ लगाई।  


5वाँ हेलिकॉप्टर एवं लघु विमान शिखर सम्मेलन खजुराहो में आयोजित किया जाएगा | मध्य प्रदेश | 24 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

23 जुलाई, 2023 को पत्र सूचना कार्यालय भारत सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 5वाँ हेलिकॉप्टर और लघु विमान शिखर सम्मेलन 25 जुलाई को मध्य प्रदेश के खजुराहो में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, मध्य प्रदेश सरकार, पवन हंस लिमिटेड और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।  

प्रमुख बिंदु  


एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने काकरापार परमाणु विद्युत परियोजना से 218.98 मेगावाट विद्युत क्रय करने का किया अनुबंध | मध्य प्रदेश | 24 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

21 जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश के जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने गुजरात के काकरापार परमाणु विद्युत परियोजना से 218.98 मेगावाट विद्युत क्रय करने का एक पावर परचेस एग्रीमेंट गत दिवस हस्ताक्षरित किया। 

प्रमुख बिंदु  

 


झारखंड सरकार लाएगी नकल विरोधी कानून | झारखंड | 24 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

23 जुलाई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और नकल (कदाचार) रोकने के लिये ‘नकल विरोधी कानून’बना रही है। कानून निर्माण का प्रस्ताव राजस्थान, गुजरात व उत्तराखंड की तर्ज पर तैयार किया गया है। कैबिनेट की आगामी बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई जा सकती है।  

प्रमुख बिंदु  


मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 36 आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिये टाटा टेक्नोलॉजीस के साथ एमओयू | छत्तीसगढ़ | 24 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

22 जुलाई, 2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 36 शासकीय आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिये लगभग 1188.36 करोड़ रुपए की परियोजना पर तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग और टाटा टेक्नोलॉजीस के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए। 

प्रमुख बिंदु  

  


आपदा प्रबंधन पर देहरादून में होगा अंतर्राष्ट्रीय मंथन | उत्तराखंड | 24 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

23 जुलाई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड सहित कई राज्यों में नवंबर में आपदा प्रबंधन पर छठी वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस प्री कॉन्फ्रेंस होगी। देहरादून में प्री कॉन्फ्रेंस चार अगस्त को आयोजित होगी, इसकी तैयारी शुरू हो गई है। 

प्रमुख बिंदु