नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 24 Jun 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

‘शक्ति दीदी’अभियान

चर्चा में क्यों?  

22 जून, 2023 को गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में महिला सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति के तहत ‘शक्ति दीदी’अभियान की शुरुआत की गई है।     

 प्रमुख बिंदु  

  • महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में कमी लाने के उद्देश्य से ‘शक्ति दीदी’अभियान शुरू किया गया है।  
  • विदित है कि हाईराइज सोसाइटी में रहने वाली महिलाएँ कई बार प्रदेश सरकार की योजना से वंचित रह जाती हैं। महिलाओं को मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ भी महिलाओं को ‘शक्ति दीदी’के तहत दिलाया जाएगा।  
  • मिशन शक्ति के तहत ‘शक्ति दीदी’अभियान शुरु किया गया है, जिसमें शहर, गाँव, सोसाइटी सभी वर्ग की महिलाओं को जोड़ा जाएगा।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2