प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 23 Jun 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

राष्ट्रपति ने बिहार की एएनएम गायत्री कुमारी को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किया

चर्चा में क्यों?  

22 जून, 2023 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, जो सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर हैं, ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में बिहार की शेखपुरा ज़िले के गवय गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम गायत्री कुमारी को वर्ष 2023 के लिये ‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल’पुरस्कार से सम्मानित किया।   

 प्रमुख बिंदु  

  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने समारोह में वर्ष 2022 एवं 2023 के लिये कुल 30 नर्सों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किया है।  
  • गायत्री कुमारी को यह पुरस्कार उनके सेवा कार्यों को देखते हुए दिया गया है। इन्होने परिवार नियोजन, टीकाकरण, कोविड-19 महामारी के दौरान योद्धा के रूप में काम करने के साथ-साथ पुरुष नसबंदी के अभियान में बेहतरीन उपलब्धि हासिल की है।  
  • विदित है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 1973 में संस्थापित राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार, नर्सों और नर्सिंग प्रोफेशनलों को समाज को प्रदान की गई उनकी सराहनीय सेवाओं के सम्मानस्वरूप दिया जाता है। 


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow