उत्तर प्रदेश में बनेगा हाई टेक मिलिट्री अस्पताल | उत्तर प्रदेश | 24 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

23 फरवरी, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले और राजधानी लखनऊ में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टी सुपर स्पेशिलिटी मिलिट्री अस्पताल का निर्माण होगा।

प्रमुख बिंदु 


आरडीपी अवॉर्ड से सम्मानित होंगे प्रदीप जैन | बिहार | 24 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

23 फरवरी, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार पटना के प्रदीप जैन को विशिष्ट डाक टिकट संग्रहकर्त्ता अवॉर्ड आरडीपी से सम्मानित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


विशेष योग्यजन बच्चों के अधिकारों एवं योजनाओं की जाँच हेतु स्कूलों के निरीक्षण का विशेष अभियान शुरू | राजस्थान | 24 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

हाल ही में राजस्थान के विशेष योग्यजन राज्य आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने विशेष योग्यजन विद्यार्थियों के कानूनी अधिकारों और योजनाओं की पालना की जाँच के लिये स्कूलों के निरीक्षण का विशेष अभियान आरंभ किया किया है। इनके नेतृत्व में अभियान की शुरुआत प्रदेश के उदयपुर ज़िले से हुई।

प्रमुख बिंदु 


शहरों में रोज़गार गारंटी योजना का बढ़ा दायरा | राजस्थान | 24 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

23 फरवरी, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी शहरी रोज़गार गारंटी योजना के अंतर्गत शहरों में हर हाथ को रोज़गार और बेरोज़गारों को संबल प्रदान करने के लिये 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन रोज़गार देने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

प्रमुख बिंदु 


राष्ट्रपति ने राजस्थान के मूकाभिनय कलाकार विलास जानवे को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से किया सम्मानित | राजस्थान | 24 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

23 फरवरी, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राजस्थान के वरिष्ठ रंगकर्मी विलास जानवे को वर्ष 2021 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर देश के 128 कलाकारों को अकादमी पुरस्कार से नवाज़ा गया।

प्रमुख बिंदु 


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 3 मार्च को करेंगी 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ | मध्य प्रदेश | 24 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

23 फरवरी, 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 मार्च को भोपाल में 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी। सम्मेलन में 16 देशों के प्रतिनिधि और 6 देशों के संस्कृति मंत्री शामिल होंगे।

प्रमुख बिंदु


दुबई में आयोजित खाद्य और पेय पदार्थों की प्रदर्शनी में हैफेड ने लिया भाग | हरियाणा | 24 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

22 फरवरी, 2023 को हरियाणा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) ने दुबई में दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य और पेय पदार्थों की प्रदर्शनी में 20 से 24 फरवरी तक पहली बार अपना प्रदर्शनी स्टॉल लगाकर ‘गलफूड 2023’ दुबई में भाग लिया।

प्रमुख बिंदु 


हरियाणा विधानसभा में प्रस्तुत किया गया वित्त वर्ष 2023-2024 का बजट | हरियाणा | 24 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

23 फरवरी, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बतौर वित्त मंत्री हरियाणा विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-2024 का बजट प्रस्तुत किया, जिसे एक ऐतिहासिक बजट और हरियाणा के गठन के बाद अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया है। यह बजट 1,83,950 करोड़ रुपए का है।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध लेखिका शारदा मित्तल की काव्य कृतियों का किया लोकार्पण | हरियाणा | 24 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

23 फरवरी, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रसिद्ध लेखिका शारदा मित्तल की काव्य कृतियों ‘अनुबंध अभिव्यक्ति के’तथा ‘बोनसाई नहीं... बरगद हूँ मैं’का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु 


संगीत नाट्य अकादमी अवार्ड से सम्मानित हुए बाँसुरी वादक पंडित चेतन जोशी | झारखंड | 24 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

23 फरवरी, 2023 को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में झारखंड के बोकारो ज़िले के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक पंडित चेतन जोशी को संगीत नाट्य अकादमी अवार्ड-2019 के पुरस्कार से सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु 


डॉ. ममता चंद्राकर संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित | छत्तीसगढ़ | 24 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

23 फरवरी, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका, पद्मश्री सम्मान से सम्मानित और इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति डॉ. मोक्षदा (ममता) चंद्राकर को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित से किया।

प्रमुख बिंदु


विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की ली शपथ | छत्तीसगढ़ | 24 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

23 फरवरी, 2023 को विश्वभूषण हरिचंदन ने राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायधिपति न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी ने उन्हें शपथ दिलाई।

प्रमुख बिंदु


प्रदेश का दूसरा मिलेट कैफे कोरबा में हुआ शुरू | छत्तीसगढ़ | 24 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

23 फरवरी, 2023 को कोरबा ज़िले के कलेक्टर संजीव झा और महापौर राज किशोर प्रसाद ने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मौजूदगी में कोरबा शहर के निहारिका में स्मृति उद्यान के सामने ज़िले का पहला और प्रदेश के दूसरे मिलेट कैफे का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु


प्रदेश का पहला एथेनॉल प्लांट कोंडागाँव के कोकोड़ी में ले रहा आकार | छत्तीसगढ़ | 24 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

23 फरवरी, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कोंडागाँव ज़िले के कोकोड़ी में मक्का प्रसंस्करण पर आधारित राज्य का पहला एथेनाल प्लांट अब मूर्त रूप ले रहा है। मक्का प्रसंस्करण प्लांट जून 2023 तक पूर्ण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रमुख बिंदु


छत्तीसगढ़ के दो अस्पतालों को ‘मुस्कान’ कार्यक्रम के अंतर्गत मिला एनक्यूएएस प्रमाण पत्र | छत्तीसगढ़ | 24 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

23 फरवरी, 2023 को ‘मुस्कान’ कार्यक्रम के तहत बच्चों और नवजातों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा तथा उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले दुर्ग ज़िला चिकित्सालय एवं पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को केद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।

प्रमुख बिंदु


क्रेडा ने अंतर्राष्ट्रीय संस्था एन.आर.डी.सी के साथ किया एम.ओ.यू. | छत्तीसगढ़ | 24 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

23 फरवरी, 2023 को छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ने अमेरिका स्थित एनआरडीसी (NRDC) के ग्लोबल हेड एवं एडमिनेसट्रेटीव स्टॉफ कॉलेज ऑफ इंडिया (ए.एस.सी.आई.) के मध्य दिल्ली में एक करारनामा (एम.ओ.यू.) किया।

प्रमुख बिंदु


उत्तराखंड की चार नदियों में पाँच साल खनन कार्य के लिये पर्यावरणीय स्वीकृति | उत्तराखंड | 24 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

23 फरवरी, 2023 को मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने उत्तराखंड की चार प्रमुख नदियों में अगले पाँच साल के लिये नवीकरण को मंजूरी दे दी है।

प्रमुख बिंदु


यमुनोत्री रोप-वे निर्माण के लिये हुआ अनुबंध | उत्तराखंड | 24 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

23 फरवरी, 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में यमुनोत्री रोप-वे परियोजना के लिये प्रदेश के पर्यटन विभाग और निजी निर्माण कंपनी ‘एसआरएम इंजीनियरिंग एवं एफआईएल इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड’के बीच अनुबंध किया गया।

प्रमुख बिंदु