नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 24 Feb 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

प्रदेश में डिजिटल और स्किल विश्वविद्यालय की होगी स्थापना

चर्चा में क्यों?

23 फरवरी, 2022 को मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिये प्रदेश में डिजिटल और स्किल विश्वविद्यालय की स्थापना करने की घोषणा की। 

प्रमुख बिंदु

  • उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि उज्जैन में डिजिटल और भोपाल में स्किल विश्वविद्यालय की स्थापना किये जाने का प्रस्ताव है।
  • मंत्री ने उज्जैन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और विभागीय अधिकारी को केरल विश्वविद्यालय का दौरा कर कंसेप्ट पेपर तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि देश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी केरल में स्थापित है। 
  • कोरोना काल में डिजिटल शिक्षा से युवा परिचित हुए हैं। डिजिटल विश्वविद्यालय के माध्यम से घर-घर तक शिक्षा की पहुँच आसान होगी। विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2