प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 24 Jan 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

भगवान राम से जुड़े स्थानों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा

चर्चा में क्यों?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में रामलला से जुड़े स्थानों को लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा।

  • उन्होंने निवाड़ी ज़िले के ओरछा कस्बे में राम राजा मंदिर से प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को वर्चुअली देखा।

मुख्य बिंदु:

  • राम मंदिर मूर्ति प्रतिष्ठा समारोह एक ऐतिहासिक घटना थी।
    • करीब 142 करोड़ लोगों ने सरकार का साथ दिया और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल प्रस्तुत की।

राम राजा मंदिर

  • राम राजा मंदिर मध्य प्रदेश के ओरछा में स्थित एक मंदिर है।
  • यह एक पवित्र हिंदू तीर्थस्थल है और यहाँ नियमित रूप से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं तथा इसे आमतौर पर ओरछा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
  • जिन मूर्तियों को भव्य चतुर्भुज मंदिर में स्थापित किया जाना था, उन्हें उस ज़मीन पर रखा गया था जहाँ अब यह मंदिर स्थित है।
  • लेकिन एक बार ज़मीन पर रखने के बाद मूर्तियाँ हिल नहीं पाती थीं।
    • इससे वह स्थान पवित्र हो गया और एक मंदिर का निर्माण किया गया जहाँ मूर्तियाँ रखी गईं।
    • राम राजा मंदिर की वास्तुकला उत्कृष्ट है, जो संगमरमर के प्रांगण और रंगीन दीवारों से सुसज्जित है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow