प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 23 Dec 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

ग्रामीण संवर्धन ग्रामीण जल आपूर्ति कार्यक्रम के तहत 75 करोड़ रुपये की 13 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

चर्चा में क्यों?

20 दिसंबर 2023 को हरियाणा की ग्रामीण आबादी के जीवन में परिवर्तनकारी बदलाव लाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा 75 करोड़ रुपये से अधिक की 13 नई परियोजनाओं को लागू करने का निर्णय लिया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • ये परियोजनाएं राज्य के 6 जिलों अर्थात् भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, हिसार, कैथल और सिरसा में लागू होंगी।
  • इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा की जाएगी|
  • ग्रामीण संवर्धन ग्रामीण जल आपूर्ति कार्यक्रम के तहत नए कार्यों में करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से भिवानी जिला में, 8.73 करोड़ रूपये से चरखी दादरी जिला में, 6.10 करोड़ रुपये से झज्जर जिला में परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा।
  • इसके साथ ही 16 करोड़ रुपये से हिसार जिला में, करीब 7 करोड़ रूपये से कैथल जिला में और 12.77 करोड़ रूपये की लागत से सिरसा जिला में ग्रामीण संवर्धन ग्रामीण जल आपूर्ति कार्यक्रम के तहत परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा।


हरियाणा Switch to English

कुलपति डॉ. राज नेहरू को मिलेगा नेशनल अवार्ड

चर्चा में क्यों?

18 दिसंबर 2023 को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, दुधोला (पलवल) के कुलपति डॉ. राज नेहरू को 'नेशनल स्किल बेस्ड ट्रेनिंग एंड रिसर्च अवॉर्ड-2023' के लिए चुना गया है।

प्रमुख बिंदु

  • कुलपति डॉ. राज नेहरू को यह अवार्ड भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ (सीआईयू) के 20वें वार्षिक उत्सव में 29 दिसंबर 2023 को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।
  • कुलपति डॉ. राज नेहरू देश के पहले राजकीय कौशल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति हैं।
  • देश के पहले इन्नोवेटिव स्किल स्कूल की स्थापना कर उन्होंने केजी टू पीजी मॉडल की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वाकांक्षी उपलब्धि अर्जित की है।
  • अर्न व्हाइल लर्न मॉडल शुरू करने का श्रेय भी कुलपति डॉ. राज नेहरू को जाता है। उन्होंने ऑन द जॉब ट्रेनिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कमाई के अवसर प्रदान किए हैं।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow