देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनेंगी मिर्जापुर की सानिया मिर्ज़ा | उत्तर प्रदेश | 23 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

22 दिसंबर, 2022 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर ज़िले के छोटे से गाँव की रहने वाली सानिया मिर्जा ने एनडीए की परीक्षा में 149वीं रैंक के साथ फ्लाइंग विंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। एनडीए से पास आउट होकर सानिया देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बन सकती हैं।

प्रमुख बिंदु 


सीसीआरएएस-सीएआरआई, झाँसी को एनएबीएल की मान्यता | उत्तर प्रदेश | 23 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

22 दिसंबर, 2022 को आयुष मंत्रालय के केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद् (सीसीआरएएस) के तहत प्रमुख संस्थान केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, झाँसी को एनएबीएल की आधिकारिक मान्यता मिल गई।

प्रमुख बिंदु 


रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों के लिये लखनऊ में आधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी कमांड अस्पताल के निर्माण को मंज़ूरी दी | उत्तर प्रदेश | 23 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

22 दिसंबर, 2022 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों के लिये लखनऊ में एक आधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी कमांड अस्पताल के निर्माण को मंज़ूरी दी। कमांड अस्पताल एक ग्रीन फील्ड बहुमंज़िला अस्पताल होगा, जिसमें 780 भर्ती मरीज बेड के साथ-साथ 100 क्राइसिस एक्सपेंशन बेड के लिये तकनीकी सुविधा की व्यवस्था होगी, ताकि आपात स्थिति से निपटा जा सके।

प्रमुख बिंदु 


बिहार में शिक्षक नियोजन के नियमों में होगा बड़ा बदलाव | बिहार | 23 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

22 दिसंबर, 2022 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में शिक्षक नियोजन के संदर्भ में सातवें चरण के शिक्षक नियोजन की नियमावली में बड़ा बदलाव करने की तैयारी की जा रही है। प्राथमिक चरण से उच्च माध्यमिक स्तर तक के शिक्षकों के नियोजन के लिये एक ही नियमावली तैयारी की गई है। इससे पहले नियमावली अलग-अलग हुआ करती थी।

प्रमुख बिंदु


बिहार की शालिनी कुमारी को तीसरे आसियान-भारत ग्रासरूट इनोवेशन फोरम में उनके नवाचार ‘मॉडिफाइड वॉकर विद एडजस्टेबल लेग्स’ के लिये मिला प्रथम पुरस्कार | बिहार | 23 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

21 दिसंबर, 2022 को बिहार की शालिनी कुमारी को तीसरे आसियान-भारत ग्रासरूट इनोवेशन फोरम में जमीनी स्तर की नवोन्मेष प्रतियोगिता (ग्रासरूट इनोवेशन कम्पटीशन) में उनके नवाचार ‘मॉडिफाइड वॉकर विद एडजस्टेबल लेग्स’के लिये प्रथम पुरस्कार मिला।

प्रमुख बिंदु 


जल जीवन मिशन के तहत 1055 करोड़ 99 लाख रुपए की 104 संशोधित लघु पेयजल योजनाओं (ओटीएमपी) को स्वीकृति | राजस्थान | 23 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

22 दिसंबर, 2022 को राजस्थान के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरित्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई राजस्थान वाटर सप्लाई एवं सीवरेज मैनेजमेंट बोर्ड (आरडब्ल्यूएसएसएमबी) की वित्त समिति की बैठक में विभाग ने 1055 करोड़ 99 लाख रुपए की 104 संशोधित लघु पेयजल योजनाओं (ओटीएमपी) को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।

प्रमुख बिंदु 


25वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का हुआ समापन | मध्य प्रदेश | 23 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

22 दिसंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले के तलैया फील्ड मैदान में आयोजित 25वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का समापन हुआ, जिसमें पुरूष वर्ग में गुजरात एवं महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल चैंपियन बना।

प्रमुख बिंदु


हरियाणा में रेल अवसंरचना परियोजनाओं के लिये 128 मिलियन अमरीकी डॉलर का ऋण स्वीकृत | हरियाणा | 23 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

22 दिसंबर, 2022 को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में हुई हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचआरआईडीसी) की बैठक में रेल अवसंरचना परियोजनाओं के लिये एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) से 128 मिलियन अमरीकी डॉलर (1040 करोड़ रुपए) का ऋण स्वीकृत किया गया है।

प्रमुख बिंदु 


लातेहार के चार लोक कलाकारों को मिला पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा अवॉर्ड | झारखंड | 23 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

22 दिसंबर, 2022 को झारखंड के राँची में झारखंड आदिवासी विकास समिति द्वारा आयोजित डॉ. रामदयाल मुंडा स्मृति सम्मान समारोह, 2022 में राज्य के लातेहार ज़िले के चार लोक कलाकारों को पद्मश्री मुकुंद नायक द्वारा पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु 


एकलव्य राष्ट्रीय खेल महोत्सव में छत्तीसगढ़ ने 58 पदक लेकर पाँचवां स्थान प्राप्त किय | छत्तीसगढ़ | 23 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

22 दिसंबर, 2022 को आंध्र प्रदेश के गुंटुर में संपन्न हुए तीसरे एकलव्य राष्ट्रीय खेल महोत्सव में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 58 पदक लेकर पाँचवां स्थान प्राप्त किया। इसमें 26 स्वर्ण, 12 रजत एवं 20 काँस्य पदक शामिल हैं।

प्रमुख बिंदु 


राज्यपाल ने उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता संशोधन विधेयक 2022 को मंज़ूरी दी | उत्तराखंड | 23 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

22 दिसंबर, 2022 को उत्तराखंड के अपर सचिव विधायी महेश कौशिबा ने बताया कि राज्यपाल ने उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता संशोधन विधेयक 2022 को मंज़ूरी दे दी है। राजभवन की मुहर लगने के बाद अब अधिनियम राज्य में प्रभावी हो गया है।

प्रमुख बिंदु