प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Sep 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

मुरादाबाद में बनेगा एशिया का दूसरा बड़ा फिश मार्केट

चर्चा में क्यों?

2 दिसंबर, 2023 को उत्तर प्रदेश के मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक विजय शंकर चौरसिया ने बताया कि मछली पालन को बढ़ावा देने के लिये एशिया का दूसरा बड़ा फिश मार्केट मुरादाबाद में बनाया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • 2.125 हेक्टेयर भूमि में 50 करोड़ रुपए की लागत से बनने से वाला यह तीन मंजिला आधुनिक मछली केंद्र पूरी तरह वातानुकूलित रहेगा। इसमें एक ही छत के नीचे मछली पालकों और मछली के व्यापार से संबंधित सभी सुविधाएँ मौज़ूद रहेंगी।
  • विदित हो कि एशिया का पहला आधुनिक फिश मार्केट उत्तर प्रदेश के ही चंदौली ज़िले में बना है। इसके बाद दूसरी बड़ी मंडी बनाने की तैयारी मुरादाबाद में की जा रही है
  • इसके बन जाने के बाद ज़िले के मत्स्य उत्पादकों को जहाँ अपना उत्पादन बेचने के लिये बड़ी मंडी और बेहतर दाम मिलेंगे, वहीं मत्स्य उत्पादन को बढावा व हज़ारों लोगों को प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार भी मिलेगा।
  • मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिये मंडलायुक्त आंजनेय कुमार के प्रयास से फिश मार्केट का यह प्रोजेक्ट मुरादाबाद को करीब छह माह पहले ही मिल चुका था, लेकिन समस्या भूमि उपलब्धता की थी। अब सदर ब्लॉक के ग्राम मुगलपुर उर्फ अगवानपुर में 2.125 हेक्टेयर भूमि मिल गई है।
  • गौरतलब है कि मंडल में मछली का उत्पादन भी तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2021-22 में जहाँ कुल 19,396 टन मत्स्य उत्पादन हुआ था, वहीं वर्ष 2022-23 में यह बढ़कर 23,885 टन हो गया।
  • आधुनिक फिश मार्केट में यह होगा खास:
    • 6470 वर्ग मीटर में एक बड़ा नीलामी हॉल।
    • 2936 वर्ग मीटर क्षेत्र में रिटेल बिल्डिंग, जिसमें 23 रिटेल स्टोर, 34 रेस्टोरेंट, ईक्योस्क।
    • 2114 वर्ग मीटर का सेंटर कॉन्फ्रेंस हाल एवं ट्रेनिंग सेंटर, लैब्रोटरी।
    • 795 वर्ग मीटर की सर्विस बिल्डिंग।
    • 86 वर्ग मीटर के चार कोल्ड स्टोर, ग्राउंड फ्लोर पर।
    • कोल्ड चैन मेंटेन रखने को सोलर पॉवर प्लॉट और बड़े जनरेटर।
    • सीसी रोड, ड्रेनेज सिस्टम, चाहरदीवारी, पेवर ब्लॉक, फायर हाइड्रेंड, हाई मॉस्क लाइटें, गार्ड रूम।


उत्तर प्रदेश Switch to English

अटल आवासीय विद्यालयों का ‘गुरुवार्ता संगम’ कार्यक्रम

चर्चा में क्यों? 

1 सितंबर, 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन सभागार में आयोजित अटल आवासीय विद्यालयों का ‘गुरुवार्ता संगम’कार्यक्रम में अटल आवासीय विद्यालय की परिचायिका का विमोचन तथा वेबसाइट को लॉन्च किया। 

प्रमुख बिंदु  

  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार ने अटल आवासीय विद्यालय प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में 18 अटल आवासीय विद्यालयों का शुभारंभ इस सत्र में किया जा रहा है। अगले चरण में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा बचे हुए 57 जनपदों में इसी तर्ज पर एक-एक विद्यालय स्थापित किया जाएगा  
  • अटल आवासीय विद्यालय सी.बी.एस.ई. बोर्ड के पैटर्न पर संचालित होंगे। इनमें लॉजिंग, फूडिंग सहित सभी व्यवस्थाएँ होंगी।  
  • कक्षा-06 से लेकर 12वीं तक की संपूर्ण शिक्षा का दायित्व राज्य सरकार और उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड उठाएगा। 
  • ये संस्थान न केवल वंचित बच्चों को शिक्षा प्रदान करेंगे, बल्कि भारतीय मूल्यों और गुरुकुल परंपराओं को भी बढ़ावा देंगे, जिससे युवाओं की एक ऐसी पीढ़ी तैयार होगी, जो दुनिया भर में भारत की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाएगी। 
  • ये स्कूल न केवल छात्रों के कौशल विकास के केंद्र होंगे, बल्कि राज्य की प्रगति में योगदान देने वाले श्रमिकों, वंचितों और वंचितों के बच्चों के लिये एकीकृत विकास का मार्ग भी प्रशस्त करेंगे। 
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल आवासीय विद्यालयों के लिये चयनित छात्र-छात्राओं को स्कूल किट वितरित की तथा COVID-19 अवधि के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिये बाल सेवा योजना (बाल कल्याण योजना) शुरू की गई।

 


उत्तर प्रदेश Switch to English

‘बी-पैक्स सदस्यता महाअभियान-2023’ का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

1 सितंबर, 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर ‘बी-पैक्स सदस्यता महाअभियान-2023’ का शुभारंभ किया। 

प्रमुख बिंदु  

  • बी-पैक्स (साधन सहकारी समितियाँ) सदस्यता महाअभियान-2023 (01 से 30 सितंबर, 2023 तक) पूरे प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है। 
  • इस अवसर पर बी-पैक्स सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिये ऑनलाइन पोर्टल https://wwwpacsmember.in/ और टोल फ्री नंबर 1800212884444 का शुभारंभ किया गया।  
  • प्रदेश के 7,500 पैक्स में फर्टिलाइजर आदि की खरीद के लिये क्रेडिट लिमिट को बढाकर 10 लाख रुपए किये जाने के निर्देश दिये गए हैं। 
  • प्रदेश भर में सहकारी बैंकों की नई शाखाएँ खोलने के लिये मैपिंग कराने हेतु सहकारिता विभाग को निर्दशित किया गया है।
  • पैक्स के माध्यम से 300 से अधिक ई-सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके माध्यम से कृषि एवं कृषि व्यवसाय में अल्पकालिक ऋण दिया जाएगा। कृषि संबंधित सभी आवश्यक वस्तुएँ जैसे- बीज, खाद, यंत्र, कीटनाशक औषधि उपलब्ध कराया जाएगा। 
  • पैक्स के माध्यम से सदस्यों को कृषि उद्योग, कृषि उपज एवं कुटीर उद्योग और रोजमर्रा की चीज़ों को विक्रय कराने का प्रबंध किया जाएगा। 
  • बी-पैक्स का अर्थ साधन सहकारी अभियान से है। बी-पैक्स (साधन सहकारी अभियान) सहकारी समिति का अभिन्न हिस्सा हैं, जो कि ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न अवश्यकताओं की पूर्ति करता है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2