प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 23 Oct 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

राँची को एक और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मिली मेज़बानी

चर्चा में क्यों?

21 अक्तूबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड की राजधानी राँची में एक और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप होगी, जो 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक के लिये क्वालीफाइंग चैंपियनशिप होगी।

प्रमुख बिंदु

  • गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआइएच) ने महिला ओलंपिक क्वालीफायर की मेज़बानी भारत (राँची) को सौंपी है। पहले यह क्वालीफायर चीन के चांगझोउ में होना था, लेकिन अब 13 से 19 जनवरी तक इसका आयोजन राँची (मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम) में होगा।
  • इस क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भारत के अलावा सात देश हिस्सा लेंगे, जिनमें से शीर्ष तीन अगले साल के ओलंपिक में अपनी जगह पक्की करेंगे।
  • एफआइएच के अन्य ओलंपिक क्वालीफायर मस्कट, ओमान (पुरुष, 15-21 जनवरी, 2024) और वेलेंसिया, स्पेन (महिला और पुरुष, 13-21 जनवरी, 2024) में खेले जाएँगे।
  • विदित है कि हाल ही में चीन के हांगझोउ में हुए एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम तीसरे स्थान पर रही थी और पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने से चूक गई थी।
  • भारत हांगझोउ एशियाई खेलों की महिला हॉकी सेमीफाइनल में मेज़बान चीन से 0-4 से हार गया था। टीम को इसके बाद जापान को 2-1 से हराकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
  • उल्लेखनीय है कि ओलंपिक क्वालीफायर से पहले भारतीय टीम 27 अक्तूबर से पाँच नवंबर तक राँची में ही महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेगी। टूर्नामेंट में घरेलू टीम का सामना जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड से होगा।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2