प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 23 Sep 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

ऊर्जा साक्षरता अभियान के लिये मध्य प्रदेश को मिला सीम अवॉर्ड

चर्चा में क्यों?

  • 21 सितंबर, 2023 को मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम को ऊर्जा साक्षरता की दिशा में किये गए अनूठे प्रयास के लिये सोसायटी ऑफ एनर्जी इंजीनियर्स एंड मैनेजर्स (सीम) द्वारा नई दिल्ली में ‘सीम स्टार परफार्मेंस अवॉर्ड-2022’ से नवाजा गया।

प्रमुख बिंदु

  • ऊर्जा साक्षरता अभियान को यह अवॉर्ड आम नागरिकों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करने की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाने के लिये दिया गया है। निगम की ओर से अतिरिक्त कार्यपालन यंत्री सुरेंद्र वाजपेयी ने अवॉर्ड ग्रहण किया।
  • विदित है कि देश में पहली बार आम नागरिकों को ऊर्जा संरक्षण, नवकरणीय ऊर्जा के लाभ और मितव्ययिता सिखाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश में 25 नवंबर, 2021 को आरंभ ‘ऊर्जा साक्षरता अभियान (ऊषा)’ से 15 लाख से अधिक नागरिक जुड़ चुके हैं।
  • गौरतलब है कि ऊर्जा साक्षरता अभियान (ऊषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प देश को नेट ज़ीरो लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है। देश और दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु असंतुलन और बिजली के अपव्यय से बचाने के लिये मध्य प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा ऊषा अभियान की शुरुआत की गई है।
  • देश की पहली साँची सोलर सिटी में 7 हज़ार नागरिक ऊर्जा साक्षर हुए हैं। ऊर्जा के व्यय-अपव्यय के प्रति लोगों को जागरूक करने, परंपरागत ईंधन के स्रोतों को बचाने, कार्बन उत्सर्जन कम करने, वृक्ष संरक्षण आदि के प्रति लोगों को जागरूक करने में ऊषा कारगर सिद्ध हो रहा है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow