नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 23 Sep 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

कोविड वैक्सीनेशन की द्वितीय डोज में पूर्वी चंपारण को मिला पहला पायदान

चर्चा में क्यों?

21 सितंबर, 2022 को राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार कोविड पर नियंत्रण के लिये सरकार की ओर से जारी कोविड वैक्सीनेशन अभियान की द्वितीय डोज में पूर्वी चंपारण बिहार में प्रथम स्थान पर है।

प्रमुख बिंदु 

  • राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार दूसरे स्थान पर दरभंगा, तीसरे स्थान पर कैमूर व चौथे स्थान पर गया है। कोविड वैक्सीनेशन की प्रथम डोज में सिवान प्रथम स्थान पर है, जबकि पूर्णिया दूसरे और पूर्वी चंपारण तीसरे स्थान पर है।
  • ज़िलावार राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा कोविड वैक्सीनेशन का जारी आँकड़ा 16 जनवरी, 2021 से 20 सितंबर, 2022 तक का है।
  • आँकड़ों के अनुसार पूर्वी चंपारण में कुल 37 लाख 86 हज़ार 790 लोगों को द्वितीय चरण का वैक्सीनेशन दिया गया। प्रथम व द्वितीय डोज, दोनों मिलाकर पूर्वी चंपारण में 85 लाख 11 हज़ार 745 डोज लोगों को दी गईं। आँकड़ों के अनुसार पुरुष 43 लाख 18 हज़ार 699 व महिला 41 लाख 91 हज़ार 150 हैं। थर्ड जेंडर को भी वैक्सीनेट किया गया है, जिनकी संख्या 1896 है।
  • आँकड़ों के अनुसार बूस्टर डोज अभियान में प्रथम चरण में अब तक 38 लाख 51 हज़ार 421 और द्वितीय डोज 37 लाख 88 हज़ार 632 लोगों को बूस्टर डोज दी गई है। इसके अलावा प्रीकॉशन डोज आठ लाख 71 हज़ार 675 लोगों को दी गई है। बूस्टर डोज सह टीकाकरण अभियान अभी भी जारी है।
  • विदित है कि कोरोना काल में करीब 50 लाख की आबादी वाले पूर्वी चंपारण में करीब 351 लोगों की मौत हुई थी, लेकिन टीकाकरण के बाद से इस पर ब्रेक लगा है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2