प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 23 Aug 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

देश में पहली बार वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस का आयोजन, झारखंड को मिली मेज़बानी

चर्चा में क्यों?

  • 22 अगस्त, 2023 को झारखंड एशियन वीमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

प्रमुख बिंदु

  • हॉकी खिलाड़ियों की नर्सरी के तौर पर पहचान बना चुकी झारखंड की राजधानी राँची एशियन विमेन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बानी करने जा रही है। यह मैच देश में पहली बार हो रहें।
  • राज्य के खेल मंत्री हाफिज अल हसन और हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट दिलीप तिर्की ने लोगो अनावरण के साथ तारीखों की घोषणा भी की है।
  • इस टूर्नामेंट में कुल 21 मैच खेले जाएंगे। 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में प्रत्येक दिन 3 मैचो का आयोजन किया जाएगा। सभी मैच राँची के मोराबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे।
  • इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत समेत एशिया की छह टॉप टीमें शामिल हो रही हैं। इसमें भारत के अलावा चीन, कोरिया, जापान, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें हैं।
  • झारखंड सरकार की ओर से इस मैच के लिये कोई भी शुल्क नहीं रखा गया है, वहीं भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान झारखंड की असुंता लकड़ा ने इस आयोजन को हॉकी के लिये माइलस्टोन बताया है

women-asian-hockey-jharkhandwomen-asian-hockey


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2