प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 23 Mar 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

आज़ादी का अमृत महोत्सव के आयोजन में देश में चौथे पायदान पर पहुँचा राजस्थान

चर्चा में क्यों

22 मार्च, 2022 को आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड करने के मामले में राजस्थान ने देश के विभिन्न राज्यों के मध्य चौथा स्थान अर्जित कर लिया है।

प्रमुख बिंदु 

  • देश भर में मनाई जा रही भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड किये जाते हैं। 
  • राजस्थान में 12 मार्च को दांडी मार्च की वर्षगाँठ पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव की शुरुआत की गई थी। इसके बाद से विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को भारत सरकार के इस हेतु बनाए गए पोर्टल पर अपलोड किया जाता रहा है।
  • आज से लगभग 15 दिवस पूर्व राजस्थान देश में 20वें नंबर पर था। 22 मार्च तक 431 कार्यक्रमों को अपलोड कर राजस्थान भारत के विभिन्न राज्यों के मध्य चौथे स्थान पर पहुँच गया है।
  • आज़ादी का अमृत महोत्सव के आयोजन हेतु कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग नोडल विभाग है तथा संपूर्ण प्रदेश में विभिन्न विभागों एवं ज़िलों के समन्वय तथा सहयोग से राजस्थान में उक्त आयोजन को ऐतिहासिक बनाए जाने हेतु निरंतर प्रयासरत् है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow