उत्तर प्रदेश फिल्म नीति-2023 को मंजूरी | उत्तर प्रदेश | 23 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

22 फरवरी, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश फिल्म नीति-2023 को मंजूरी दी है।

प्रमुख बिंदु 


बलिया के राजीव रघुवंशी बने देश के नए DCGI | उत्तर प्रदेश | 23 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

22 फरवरी, 2023 को उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले के दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी देश के नए ड्रग कंट्रोलर जनरल नियुक्त किये गए हैं।

प्रमुख बिंदु 


जोधपुर डिस्कॉम एवं नेशनल हाइवेज लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड के बीच एमओयू पर किये गए हस्ताक्षर | राजस्थान | 23 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

22 फरवरी, 2023 को राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर स्थित शासन सचिवालय परिसर में आयोजित बैठक में जोधपुर डिस्कॉम एवं नेशनल हाइवेज लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए।

प्रमुख बिंदु

उल्लेखनीय है कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल हाइवेज लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड के माध्यम से यह कार्य योजना तैयार की है, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस हाइवेज के किनारे सौलर पैनल लगाए जाने हैं। यह योजना पीपीपी मोड (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के आधार पर विकसित की जाएगी।


सीकर के दरीबा में बेसमेटल व हनुमानगढ़ के सतीपुरा क्षेत्र में मिले पोटाश के भंडार | राजस्थान | 23 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

22 फरवरी, 2023 को राजस्थान के माइंस, पेट्रोलियम एवं जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि जियोलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को मिनरल एक्सप्लोरेशन के दौरान सीकर ज़िले के दरीबा में खनिज बेसमेटल के भंडार मिले हैं और हनुमानगढ़ जिले के जोखिया साउथ ब्लॉक और खुनजा नार्थ ब्लॉक में पोटाश के भंडार मिले हैं।

प्रमुख बिंदु 


राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण की नई वेबसाइट लांच | राजस्थान | 23 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

22 फरवरी, 2023 को राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण के अध्यक्ष अश्विनी भगत ने राज्य सिविल सेवा अपील अधिकरण की नई एवं अपडेटेड वेबसाइट को लांच किया।

प्रमुख बिंदु 


खजुराहो में ‘सांस्कृतिक संपत्ति की सुरक्षा और बहाली पर पोशाक खजाने की वापसी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन | मध्य प्रदेश | 23 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

22 फरवरी, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी, संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने प्रदेश के छतरपुर ज़िले के खजुराहो में महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन हॉल में ‘सांस्कृतिक संपत्ति की सुरक्षा और बहाली पर पोशाक खजाने की वापसी’शीर्षक वाली एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने खजुराहो में सांस्कृतिक गाँव आदिवर्त का किया लोकार्पण | मध्य प्रदेश | 23 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

22 फरवरी, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के छतरपुर ज़िले के खजुराहो में जी-20 संस्कृति कार्य समूह की बैठक के आयोजन के अवसर पर मध्य प्रदेश के जनजातीय एवं लोक कला राज्य संग्रहालय सांस्कृतिक गाँव आदिवर्त का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु 


केंद्रीय मंत्री ने फरीदाबाद स्थित टीएचएसटीआई में 120 करोड़ रुपए की विभिन्न सुविधाओं का किया उद्घाटन | हरियाणा | 23 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

22 फरवरी, 2023 को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हरियाणा के फरीदाबाद ज़िले में स्थित ट्रांसलेशनल स्वास्थ्य एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (टीएचएसटीआई) में 120 करोड़ रुपये की विभिन्न सुविधाओं का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 


नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड को 21 गोल्ड समेत 32 पदक | झारखंड | 23 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

22 फरवरी, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने 21 गोल्ड, सात सिल्वर और चार ब्रांज समेत कुल 32 पदक जीते।

प्रमुख बिंदु 


प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिये ज़िला ग्रंथालय के ई-लाइब्रेरी में 18 लाख रुपए की लागत से बनेगा ई-लाइब्रेरी क्लासरूम | छत्तीसगढ़ | 23 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

22 फरवरी, 2023 को छत्तीसगढ़ के राजनांदगाँव ज़िले के कलेक्टर डोमन सिंह ने राजनांदगाँव ज़िले में अपने नित्य नए-नए प्रयोग करने की कड़ी में ज़िला ग्रंथालय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को एक अवसर मुहैया कराने के उद्देश्य से ज़िला ग्रंथालय लाइव के प्रथम तल पर 18 लाख रुपए की लागत से ई-लाइब्रेरी क्लासरूम बनाने की स्वीकृति दी है।

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड के दो सिपाहियों को मिला प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पदक | उत्तराखंड | 23 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

22 फरवरी, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पुलिस के दो सिपाहियों फैज़ान अली और राजेश कुँवर को प्रधानमंत्री रक्षा पुलिस पदक से नवाज़ा गया है। उन्हें यह पदक मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के हाथों से दिया गया।

प्रमुख बिंदु 


अनमैंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर | उत्तराखंड | 23 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

22 फरवरी, 2023 को उत्तराखंड के पुलिस संचार एडीजी अमित सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में उड़ने वाला हर ड्रोन अब पुलिस की नज़रों के सामने रहेगा। इसके लिये पुलिस अब अनमैंड ट्रैफिक मैनेजमेंट (यूटीएम) सॉफ्टवेयर तैयार करा रही है।

प्रमुख बिंदु