राजस्थान टूरिज़्म पोलो कप टूर्नामेंट | राजस्थान | 23 Jan 2023

चर्चा में क्यों

16 से 22 जनवरी, 2023 तक राजस्थान पर्यटन विभाग और राजस्थान पोलो क्लब द्वारा जयपुर के रामबाग पोलो क्लब मैदान में राजस्थान टूरिज़्म पोलो कप टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें फाइनल मैच में बेदला ट्रोजंस ने रजनीगंधा अचीवर्स को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

प्रमुख बिंदु 


केंद्रीय कारागार अलवर में ‘आशाएँ दा फिलिंग स्टेशन’ का शिलान्यास | राजस्थान | 23 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

22 जनवरी, 2023 को राजस्थान के पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह एवं कारागार विभाग मंत्री टीकाराम जूली ने राज्य में कारागार विभाग की बंदियों को रोज़गार से जोड़ने एवं आमजन को सुविधा उपलब्ध कराने की अभिनव पहल के तहत केंद्रीय कारागार परिसर अलवर में पेट्रोल पंप ‘आशाएँ दा फिलिंग स्टेशन’का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु 


जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने हरमाड़ा में किया शहरी जल संवर्द्धन योजना का शिलान्यास | राजस्थान | 23 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

22 जनवरी, 2023 को राजस्थान के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने जयपुर शहर के हरमाड़ा एवं बढारणा क्षेत्र को बीसलपुर का पानी उपलब्ध कराने के लिये शहरी जल संवर्द्धन योजना का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु 


विधानसभा अध्यक्ष ने बनास नदी पर किया एनिकट का शिलान्यास | राजस्थान | 23 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

21 जनवरी, 2023 को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी ने प्रदेश के राजसमंद ज़िले के नाथद्वारा क्षेत्र के नमाना ग्राम में उत्तम सिंचाई व जल प्रबंधन व्यवस्था के लिये लगभग 26 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले एनिकट का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु