उत्तर प्रदेश सरकार देगी 11 लाख रुपए का उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान | उत्तर प्रदेश | 23 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

22 जनवरी, 2023 को उत्तर प्रदेश शासन के अनुसचिव रघुनाथ प्रसाद वर्मा ने बताया कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार के यशभारती सम्मान की तर्ज पर अब राज्य सरकार भी देश-विदेश में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली विभूतियों को ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’ से नवाज़ेगी।

प्रमुख बिंदु 


पटना विश्वविद्यालय के छात्र जाबिर अंसारी ने अखिल भारतीय कराटे स्पर्धा में जीता स्वर्ण | बिहार | 23 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

22 जनवरी, 2023 को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में पटना विश्वविद्यालय के छात्र जाबिर अंसारी ने इतिहास रचते हुए 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

प्रमुख बिंदु 


राजस्थान टूरिज़्म पोलो कप टूर्नामेंट | राजस्थान | 23 Jan 2023

चर्चा में क्यों

16 से 22 जनवरी, 2023 तक राजस्थान पर्यटन विभाग और राजस्थान पोलो क्लब द्वारा जयपुर के रामबाग पोलो क्लब मैदान में राजस्थान टूरिज़्म पोलो कप टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें फाइनल मैच में बेदला ट्रोजंस ने रजनीगंधा अचीवर्स को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

प्रमुख बिंदु 


केंद्रीय कारागार अलवर में ‘आशाएँ दा फिलिंग स्टेशन’ का शिलान्यास | राजस्थान | 23 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

22 जनवरी, 2023 को राजस्थान के पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह एवं कारागार विभाग मंत्री टीकाराम जूली ने राज्य में कारागार विभाग की बंदियों को रोज़गार से जोड़ने एवं आमजन को सुविधा उपलब्ध कराने की अभिनव पहल के तहत केंद्रीय कारागार परिसर अलवर में पेट्रोल पंप ‘आशाएँ दा फिलिंग स्टेशन’का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु 


जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने हरमाड़ा में किया शहरी जल संवर्द्धन योजना का शिलान्यास | राजस्थान | 23 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

22 जनवरी, 2023 को राजस्थान के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने जयपुर शहर के हरमाड़ा एवं बढारणा क्षेत्र को बीसलपुर का पानी उपलब्ध कराने के लिये शहरी जल संवर्द्धन योजना का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु 


विधानसभा अध्यक्ष ने बनास नदी पर किया एनिकट का शिलान्यास | राजस्थान | 23 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

21 जनवरी, 2023 को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी ने प्रदेश के राजसमंद ज़िले के नाथद्वारा क्षेत्र के नमाना ग्राम में उत्तम सिंचाई व जल प्रबंधन व्यवस्था के लिये लगभग 26 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले एनिकट का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु 


चित्रकूट में गुप्त गोदावरी में नजर आई तीसरी गुफा | मध्य प्रदेश | 23 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

22 जनवरी, 2023 को मध्य प्रदेश के सतना के मझगवां के एसडीएम पीएस त्रिपाठी ने बताया कि भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट के मध्य प्रदेश क्षेत्र में गुप्त गोदावरी के समीप तीसरी गुफा नज़र आई है। जल्द ही पुरातत्त्व विभाग की टीम को बुलाकर जानकारी कराई जाएगी।

प्रमुख बिंदु 


इंडो-इजराइल कृषि परियोजना के तहत गिगनाऊ में बागवानी उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ | हरियाणा | 23 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

22 जनवरी, 2023 को भारत में आए इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने हरियाणा के भिवानी ज़िले के लोहारू विधानसभा क्षेत्र के गाँव गिगनाऊ में साढ़े 12 करोड़ रुपए की लागत से तैयार करीब 50 एकड़ भूमि में बने अर्द्ध शुष्क बागवानी उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 


गणतंत्र दिवस समारोह के लिये हरियाणा की झाँकी का थीम होगा ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’ | हरियाणा | 23 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

22 जनवरी, 2023 को हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन के लिये लगातार दूसरी बार हरियाणा की झाँकी का चयन रक्षा मंत्रालय की विषेशज्ञ कमेटी द्वारा किया गया है, जिसका थीम है- ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई एचपीपीसी की बैठक | हरियाणा | 23 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

21 जनवरी, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी) की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली कुल 92 करोड़ रुपए से अधिक की वस्तुओं की खरीद को मंजूरी प्रदान की गई।

प्रमुख बिंदु 


ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्ट टेनिस टूर्नामेंट में रविवि की महिला टीम बनी चैंपियन | छत्तीसगढ़ | 23 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

20 जनवरी, 2023 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्ट टेनिस टूर्नामेंट में रविवि की महिला टीम ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ की टीम को फाइनल में हराकर विजेता का खिताब हासिल किया।

प्रमुख बिंदु 


एक अप्रैल से कबाड़ हो जाएंगे प्रदेश के 5500 सरकारी वाहन | उत्तराखंड | 23 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

21 जनवरी, 2023 को उत्तराखंड के संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में सरकारी विभागों, निगमों, निकायों, परिवहन निगम, विभाग, स्वायत्त संस्थाओं के 5500 वाहन 01 अप्रैल से कबाड़ बन जाएंगे। इन वाहनों की आरसी का नवीनीकरण नहीं होगा।

प्रमुख बिंदु