मध्य प्रदेश Switch to English
चित्रकूट में गुप्त गोदावरी में नजर आई तीसरी गुफा
चर्चा में क्यों?
22 जनवरी, 2023 को मध्य प्रदेश के सतना के मझगवां के एसडीएम पीएस त्रिपाठी ने बताया कि भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट के मध्य प्रदेश क्षेत्र में गुप्त गोदावरी के समीप तीसरी गुफा नज़र आई है। जल्द ही पुरातत्त्व विभाग की टीम को बुलाकर जानकारी कराई जाएगी।
प्रमुख बिंदु
- एसडीएम पीएस त्रिपाठी ने बताया कि गुफा की लंबाई लगभग 25 फीट व चौड़ाई डेढ़ मीटर है। अँधेरा होने के चलते मझगवां के एसडीएम व कई अधिकारियों की टीम महज 12 फीट अंदर ही जा सकी। अँधेरे की वजह से अधिकारी आधी दूरी तक ही पहुँचे है।
- विदित है कि पौराणिक काल से चित्रकूट धर्मनगरी खुद के ऐतिहासिक महत्त्व को संजोए हुए है। धर्मनगरी की प्राकृतिक पहाड़ियों की कंदराओं व गुफाओं में साधु-संत तपस्या में लीन हैं, जिनके दर्शन बेहद दुर्लभ होते हैं। धर्मनगरी के तमाम ऐसे रहस्य हैं, जो अब तक पहुँच से दूर हैं।

