प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

स्टेट पी.सी.एस.

  • 22 Dec 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

हरियाणा 55000 से अधिक मोबाइल नंबर ब्लॉक करने वाला देश का पहला राज्य

चर्चा में क्यों?

19 दिसंबर 2023 को हरियाणा साईबर फ्रॉड से जुड़े 55000 से अधिक मोबाइल नंबरों को ब्लॉक करते हुए देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है।

प्रमुख बिंदु

  • हरियाणा पुलिस ने वर्ष 2023 में 30 नवंबर तक प्रदेश की जनता के 66 करोड़ रूपये को ठगी होने से बचाया है।
  • हरियाणा पुलिस द्वारा 29 साईबर थानों के माध्यम से 1707 साइबर ठगों की गिरफ़्तारी करते हुए 2354 साइबर ठगी के मामले भी दर्ज किए हैं जिनमें से 409 हाई प्रोफाइल केस है।
  • पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि साइबर हेल्पलाइन नंबर पर तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या 35 से बढ़ाकर 70 कर दिया गया है।
  • पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि पंचकूला 112 ईआरएसएस बिल्डिंग में स्थित नेशनल साईबर हेल्पलाइन 1930 मुख्यालय में 27 पुलिस कर्मचारी बतौर इंसिडेंट मैनेजर नियुक्त किए है।
  • इन इंसीडेंट मैनेजरों की जिम्मेदारी होती है कि ठगी की रिपोर्टिंग हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज होने पर ठगी की रकम जिस बैंक में गई है, तुरंत उस बैंक के नोडल अधिकारी से संपर्क कर, ठगी की रकम को फ्रीज़ करवाएं।

 


मध्य प्रदेश Switch to English

राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत होंगे मध्य प्रदेश के 3 खिलाड़ी और 1 प्रशिक्षक

चर्चा में क्यों

20 दिसंबर, 2023 को केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की, जिसमें मध्य प्रदेश के तीन खिलाड़ियों का चयन अर्जुन अवार्ड के लिए और एक प्रशिक्षक का चयन द्रोणाचार्य पुरूस्कार के लिए किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 9 जनवरी, 2024 को राष्ट्रपति भवन में खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरूस्कार से सम्मानित करेंगी।
  • विदित हो कि पहली बार मध्य प्रदेश के तीन खिलाड़ियों और एक प्रशिक्षक को राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।
  • मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के ओलंपिक खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पेरा कनोइंग की प्राची यादव और मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी की पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में हॉकी इंडिया की स्टार प्लेयर सुशीला चानू को राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ठ खेल पुरूस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय हॉकी टीम के कोच शिवेंद्र सिंह को द्रोणाचार्य पुरूस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर – मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के स्टार शूटर एश्वर्य इस वर्ष संपन्न हुए एशियन गेम्स में सबसे सफल भारतीय एथलीट थे। उन्होंने एशियन गेम्स में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। साथ ही एश्वर्य प्रताप सिंह ने वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम किया और 50 मी. रायफल थ्री पॉजीशन पुरूष एकल इवेंट में रजत पदक जीता।
  • प्राची यादव – मध्य प्रदेश की पेरा केनो प्राची यादव ने हाल ही में आईसीएफ स्प्रिंट एंड पेरा केनो वर्ल्ड चैंपियनशिप, जर्मनी में चौथा स्थान प्राप्त कर पेरिस पेरा ओलंपिक के लिये क्वालिफाई किया। प्राची भारत की पहली एथलीट है जिन्होंने पेरिस पेरा ओलंपिक के लिये कोटा हासिल किया है।
  • सुशीला चानू – मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर की पहले बैच की उत्कृष्ठ खिलाड़ी सुशीला ने कई उपलब्धियाँ हासिल की है। जर्मनी में हुए विमेंस हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने सुशीला की कप्तानी में कांस्य पदक हासिल किया था। 2014 एशियन गेम्स में उन्होंने भारतीय टीम को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 2016 रियो ओलंपिक में सुशीला भारतीय टीम की कप्तान थी।
  • शिवेंद्र सिंह – मध्य प्रदेश के शिवेंद्र सिंह वर्तमान में भारतीय हॉकी टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल है। उन्होंने लगभग 160 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले है और लगभग 80 गोल अपने नाम किये है।


मध्य प्रदेश Switch to English

जल महोत्सव का 8वां संस्करण

चर्चा में क्यों

20 दिसंबर, 2023 को खंडवा ज़िले के इंदिरा सागर बांध के जलाशय में जल पर्यटन के लिए देशभर में प्रसिद्ध हनुवंतिया टापू पर जल महोत्सव का 8वां संस्करण शुरू हो गया। महोत्सव का समापन 20 फरवरी को होगा।

प्रमुख बिंदु

  • कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जल महोत्सव की शुरुआत की।
  • नर्मदा नदी पर बने इंदिरा सागर बांध के बेकवाटर में बसे निमाड़ का सिंगापुर कहे जाने वाले हनुवंतिया में दो माह तक पर्यटक टेंट सिटी, वाटर स्पोर्ट्स और जल, थल तथा आकाश की रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे।
  • प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि यादगार और आरामदायक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए भव्य टेंट सिटी स्थापित की गई है। टेंट सिटी हनुवंतिया के सुंदर दृश्यों के बीच पर्यटकों को एडवेंचर एक्टिविटीज करने के बाद आराम करने और अपनों के साथ समय व्यतीत करने का बेहतरीन अवसर देंगे।
  • कल्चरल एक्टिविटीज के साथ साथ यहाँ कई तरह की वैलनेस एक्टिविटीज का भी आयोजन किया जायेगा जो मध्य प्रदेश के मिनी गोवा में आये पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।
  • वाटर एडवेंचर एक्टिविटीज, पर्यटकों को रोमांचक और अद्वितीय अनुभव से सराबोर कर देंगे। जेट स्की, स्पीड बोट, बनाना राइड, बंपर राइड, हॉट एयर बैलून, लैंड पैरासेलिंग, पैरा मोटर, रिवर्स/इजेक्शन बंजी आर्चरी, बोट एवं वाटर एक्टिविटीज, एटीवी बाइक राइड, आइलैंड पर ट्रेकिंग - हाइकिंग, हाई रोप कोर्स, जिप लाइन, ज़ोरबिंग (वाटर एक्टिविटी), एयर गन शूटिंग, वॉल क्लाइंबिंग और अन्य गतिविधियों का आनंद पर्यटक ले सकेंगे।
  • उल्लेखनीय हैं कि मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा सनसेट डेजर्ट कैंप के सहयोग से जल महोत्सव का आयोजन किया जाता है। पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए उच्चतम मानक अनुसार व्यापक इंतजाम किए गए हैं।


छत्तीसगढ़ Switch to English

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘श्री कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र’ पुस्तक का किया विमोचन

चर्चा में क्यों

21 दिसंबर, 2023 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और वरिष्ठ साहित्यकार पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ इतिहासकार आचार्य रमेंद्रनाथ मिश्र द्वारा पुनः संपादित एवं संयोजित ‘श्री कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र’ नामक पुस्तक का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु

  • गौरतलब है कि सामाजिक परिवर्तन के प्रणेता रहे  पंडित सुंदरलाल शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1922-23 में जेल से हस्तलिखित श्री कृष्ण जन्म स्थान समाचार पत्र निकाला था।
  • छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ इतिहासकार आचार्य रमेंद्रनाथ मिश्र ने श्री कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र को किताब के रूप में संकलित एवं संयोजित किया है।
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आचार्य मिश्र को पंडित सुंदरलाल लाल शर्मा द्वारा हस्तलिखित श्री कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र को सहेजकर पुनः संपादन के लिए शुभकामनाएं दी।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कृति के संकलन से युवा पीढ़ी को अपने पुराधाओं के संघर्ष और उनके योगदान को जानने-समझने का अवसर मिलेगा।


बिहार Switch to English

बासुकीनाथ झा को मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार-2023

चर्चा में क्यों?

21 दिसम्बर 2023 को साहित्य अकादमी द्वारा मैथिली भाषा के रचनाकार बासुकीनाथ झा को वर्ष 2023 का साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की गई है|

प्रमुख बिंदु

  • मैथिली साहित्यकार बासुकीनाथ झा को उनके मैथिली निबंध संग्रह “बोध-संकेतन” के लिये साहित्य अकादमी पुरस्कार-2023 प्रदान किया गया है।
  • मैथिली साहित्यकार बासुकीनाथ झा बिहार के समस्तीपुर जिला के निवासी है|
  • मैथिली साहित्यकार बासुकीनाथ झा मैथिली भाषा में विद्यापति काव्य लोचन ( शास्त्रीय समालोचना), अनुशीलन-अवबोध (समालोचनात्मक शोध व निबंध संग्रह), परिवह (आधुनिक समालोचनात्मक निबंध संग्रह), बोध संकेतन (विभिन्न लेखकों द्वारा लिखी गई पुस्तक की भूमिका संग्रह), वास्तुवाची संकेतन (साहित्यिक प्रवृत्तिमूलक निबंध संग्रह), व्यक्तिवाची संकेतन (व्यक्तित्व आधारित निबंध संग्रह), मैथिली साहित्यक रूपरेखा ( भाग एक और दो), उपन्यास और सामाजिक चेतना सहित अनेक किताबें लिख चुके हैं।
  • मैथिली साहित्यकार बासुकीनाथ झा को उनकी रचना के लिए राज्य सरकार की ओर से ग्रियर्सन पुरस्कार, हिंदी सम्मेलन में सहस्राब्दी सम्मान, विद्यापति सेवा संस्थान की ओर से मिथिला विभूति सम्मान, साहित्यकार संसद की ओर से राष्ट्रीय शिखर साहित्य सम्मान समेत अनेक पुरस्कार प्रदान किया गया हैं। 


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2