प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 22 Dec 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

प्रदेश में जल्द लागू होगी रूफ गार्डनिंग प्रोत्साहन योजना

चर्चा में क्यों?

20 दिसंबर, 2022 को उत्तराखंड के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के वन मुख्यालय के मंथन सभागार में बताया कि प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में रूफ गार्डनिंग की अपार संभावनाएँ हैं। इसी तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये सरकार रूफ गार्डनिंग योजना को संचालित करने जा रही है।

प्रमुख बिंदु 

  • मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में लगातार कृषि योग्य भूमि कम होती जा रही है। इसके कारण ही शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को घर की छतों पर रूफ गार्डनिंग के जरिए जैविक सब्जी उत्पादन के लिये प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • सरकार ने रूफ गार्डनिंग के लिये पायलट प्रोजेक्ट के रूप में देहरादून को चुना है। जल्द ही इस योजना को प्रदेश भर में लागू किया जाएगा।
  • रूफ गार्डनिंग को बढ़ावा देने के लिये 25 दिसंबर, 2022 से 2 जनवरी, 2023 तक प्रदेश में रूफ गार्डनिंग सप्ताह मनाया जाएगा।
  • उन्होंने बताया कि रासायनिक उर्वरकों व पेस्टीसाइड के उपयोग से लोगों को रसायन मुक्त सब्जी नहीं मिल रही है, लेकिन रूफ गार्डनिंग से लोग अपने घर की छतों पर अपनी जरूरत के लिये जैविक तरीके से सब्जी उत्पादन कर सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी लाभकारी होगा।
  • प्रदेश के उद्यान निदेशक डॉ. एचएस बवेजा ने बताया दिल्ली के बाद उत्तराखंड देश का दूसरा राज्य है, जहाँ पर रूफ गार्डनिंग योजना को संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
  • देहरादून की मुख्य उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी ने बताया कि रूफ गार्डनिंग में विभिन्न प्रकार के सब्जी उत्पादन के साथ-साथ वर्टिकल गार्डनिंग (उर्ध्व खेती) एवं हाइड्रोपोनिक्स (मिट्टी रहित खेती) का लाभ भी उठाया जा सकता है। 

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow