नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 22 Sep 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की आयु में हुआ निधन

चर्चा में क्यों?

21 सितंबर, 2022 को मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के AIIMS अस्पताल में 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दिल्ली एम्स में उनका बीते 41 दिनों से इलाज चल रहा था, जहाँ उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।

प्रमुख बिंदु

  • राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय दिल का दौरा पड़ने के बाद नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। वह तब से लाइफ सपोर्ट पर थे और उनमें सुधार के कुछ लक्षण भी दिखे थे।
  • उनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में 25 दिसंबर, 1963 को हुआ था। उनका असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था, जिन्हें पेशेवर रूप से राजू श्रीवास्तव के नाम से जाना जाता है। राजू श्रीवास्तव को अक्सर ‘गजोधर भइया’के नाम से जाना जाता है।
  • राजू श्रीवास्तव एक भारतीय हास्य अभिनेता, अभिनेता और राजनीतिज्ञ थे। 2014 से वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे। मार्च 2019 में उन्हें उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • वे 1980 के दशक में हिन्दी फिल्म उद्योग में काम करने के लिये मुंबई चले गए। उन्होंने बाजीगर, बॉम्बे टू गोवा, आमदनी अठन्नी खरचा रुपैया आदि फिल्मों में अभिनय किया।
  • वे कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’में उपविजेता बने। उन्होंने इसके स्पिन-ऑफ शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज-चैंपियंस’में ‘द किंग ऑफ कॉमेडी’का खिताब जीता। 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2