नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 22 Sep 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

मध्य प्रदेश के पैरा स्वीमर सतेंद्र सिंह लोहिया नॉर्थ चैनल पार करने वाले एशिया के पहले पैरा स्वीमर बने

चर्चा में क्यों?

20 सितंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के पैरा स्वीमर सतेंद्र सिंह लोहिया आयरलैंड में नॉर्थ चैनल पार करने वाले एशिया के पहले पैरा स्वीमर बन गए हैं। सतेंद्र सिंह ने 36 किमी. के नॉर्थ चैनल को 14 घंटे 39 मिनट में पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

प्रमुख बिंदु

  • अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग पैरा स्वीमर सतेंद्र सिंह लोहिया ने पूर्व में इंग्लिश और कैटलीना चैनल को पार करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था और ऐसा करने वाले एशिया के पहले अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग पैरा स्वीमर बने थे। अब नॉर्थ चैनल पार करने वाले पहले एशियाई दिव्यांग तैराक भी बन गए हैं।
  • सतेंद्र ने नॉर्थ आयरलैंड के समयानुसार सुबह 6:31 बजे और भारतीय समयानुसार 11:00 बजे नॉर्थ चैनल समुद्र में तैराकी शुरू की थी। यह नॉर्थ चैनल नार्दनलैंड के डोनगड़ी और पोर्ट पेट्रियट स्कॉटलैंड के बीच की 36 किमी. दूरी की तैराकी है। इस चैनल की खासियत है कि यह विश्व के सभी चैनलों में सबसे ठंडा चैनल है। इसका तापमान 12 डिग्री सें. के लगभग रहता है।
  • गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय पैरा स्वीमर सतेंद्र सिंह लोहिया ने 24 जून, 2018 को 12 घंटे 24 मिनट में 49 किमी. लंबे इंग्लिश चैनल को पार किया था। इसके लिये उनका नाम एशियाई लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। अमेरिका में 18 अगस्त, 2019 को उन्होंने 11 घंटे 34 मिनट में 42 किमी. लंबे कैटलीना चैनल को पार किया था। 
  • सतेंद्र सिंह ने 7 नेशनल पैरा तैराकी चैंपियनशिप में भाग लेकर देश के लिये 24 पदक हासिल किये हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने 2014 में उन्हें सर्वोच्च खेल सम्मान विक्रम अवार्ड से नवाजा था। इसके बाद 3 दिसंबर, 2019 को उपराष्ट्रपति द्वारा सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी का राष्ट्रीय अवार्ड भी मिला था। सतेंद्र सिंह लोहिया को पीएम नरेंद्र मोदी भी सम्मानित कर चुके हैं। 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2