प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 22 Aug 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त को पहली बार शाम को खुलेंगे स्कूल

चर्चा में क्यों? 

21 अगस्त, 2023 को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से मिले निर्देश के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्कूलों को 23 अगस्त को पहली बार शाम को खोलने की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं।  

प्रमुख बिंदु 

  • प्राचार्यों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं कि वे विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ शाम 5.15 बजे से 6.15 बजे तक विशेष सभा कराएँ।  
  • इस दौरान चंद्रयान-3 की लैंडिंग को प्रदेश के स्कूली बच्चे टीवी या यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के माध्यम से देखेंगे। यह भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिये एक महत्त्वपूर्ण कदम है। 
  • विदित है कि 23 अगस्त को शाम 5:27 बजे चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण ISRO Website (https://www.isro.gov.in/) एवं ISRO के आधिकारिक YouTube Channel और DD National पर किया जाएगा।  
  • भारत के चंद्रयान-3 का चाँद पर उतरना एक यादगार मौका है, जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ाएगा, बल्कि युवाओं के मन में अन्वेषण के लिये एक जुनून भी जगाएगा।  
  • यूजीसी ने भी उच्च शिक्षण संस्थानों से ये अपील की है कि हर किसी की निगाहें चंद्रयान की सुरक्षित लैंडिंग पर रहेंगी। इसी क्रम में यूजीसी ने चंद्रमा तक की यात्रा की जानकारी देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों के माध्यम से विद्यार्थियों को देने की अपील की है।

 


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow