उदयपुर में 9वाँ सीपीए भारत क्षेत्र सम्मेलन प्रारंभ | राजस्थान | 22 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

21 अगस्त, 2023 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह सहित अन्य अतिथियों ने राष्ट्रमंडल ससदीय संघ (सीपीए) का 9वाँ भारत क्षेत्र सम्मेलन का झीलों की नगरी उदयपुर में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।  

प्रमुख बिंदु 


वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट (ओडीओपी) डिस्प्ले विंडो का उद्घाटन | राजस्थान | 22 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

21 अगस्त, 2023 को राजस्थान लघु उद्योग निगम एवं राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशनल काउंसिल के चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने भारत सरकार की ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट’ (ओडीओपी) के अंतर्गत नई दिल्ली के राजस्थली एम्पोरियम में ओडीओपी डिस्प्ले विंडो का उद्घाटन किया। 

प्रमुख बिंदु 

 


उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त को पहली बार शाम को खुलेंगे स्कूल | उत्तर प्रदेश | 22 Aug 2023

चर्चा में क्यों? 

21 अगस्त, 2023 को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से मिले निर्देश के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्कूलों को 23 अगस्त को पहली बार शाम को खोलने की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं।  

प्रमुख बिंदु 

 


मुख्यमंत्री ने राज्य में 150 एनिकट एवं 100 नहरों के निर्माण व जीर्णोद्धार को दी मंज़ूरी | राजस्थान | 22 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

21 अगस्त, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सिंचाई तंत्र के विकास एवं सुदृढ़ीकरण के लिये निरंतर कार्य करने के क्रम में नहरों, जल एवं सिंचाई परियोजनाओं से संबंधित 150 एनिकटों एवं 100 नहरी तंत्रों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार की मंज़ूरी दी। 

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने दतिया में नवीन एयरपोर्ट का किया शिलान्यास | मध्य प्रदेश | 22 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

21 अगस्त, 2023 को केंद्रीय नागरिक विमानन एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दतिया में 29 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत के नवीन एयरपोर्ट का शिलान्यास किया।  

प्रमुख बिंदु  


गुरुग्राम के विकास को गति देने के लिये कई अहम परियोजनाओं को मिली स्वीकृति | हरियाणा | 22 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

19 अगस्त, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की 12वीं बैठक आयोजित हुई, जिसमें (जीएमडीए) के माध्यम से गुरुग्राम शहर के विकास को गति देने के लिये कई महत्त्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।  

प्रमुख बिंदु 


शहीदों के नाम से जाने जाएंगे प्रदेश के 509 स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी की स्कूलों की लिस्ट | हरियाणा | 22 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

प्रमुख बिंदु 

सोनीपत में शहीदों के नाम से जाने जाएंगे यह स्कूल: 

खंड

शहीद

स्कूल

सोनीपत

स्वतंत्रता सेनानी महावीर प्रसाद जैन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शहजादपुर 

सोनीपत

स्वतंत्रता सेनानी चौधरी चंदन सिंह

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बैंयापुर लहराड़ा 

गोहाना

शहीद सुखबीर सिंह 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रुखी 

गोहाना

स्वतंत्रता सेनानी बाबू मूलचंद जैन

राजकीय उच्च विद्यालय, सिकंदरपुर माजरा 

कथूरा

शहीद सिपाही कप्तान सिंह

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धनाना 

कथूरा

शहीद महावीर सिंह

राजकीय उच्च विद्यालय, भंडेरी 

खरखौदा

शहीद रविंद्र सिंह दहिया

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहणा 

खरखौदा

शहीद राय सिंह

राजकीय प्राथमिक पाठशाला, झरोंठी 


दुमका के जरमुंडी में जल्द खुलेगा प्रदेश का दूसरा सैनिक स्कूल | झारखंड | 22 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

21 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार दुमका के जरमुंडी में जल्द ही राज्य का दूसरा सैनिक स्कूल खुलेगा। इसके लिये सरकार ने ज़मीन पहले ही चिह्नित कर दी है।  

प्रमुख बिंदु  


डीएसपीमयू में बनेगा झारखंड राज्य का पहला सेंट्रल इंस्ट्रूमेंट सेंटर एंड रिसर्च | झारखंड | 22 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

21 अगस्त, 2023 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य से मिली जानकारी के अनुसार डीएसपीएमयू के स्टूडेंट्स फैकल्टी और रिसर्च स्कॉलरों के लिये जल्द ही डीएसपीएमयू प्रबंधन सेंट्रल इंस्ट्रूमेंट सेंटर एंड रिसर्च की स्थापना की जाएगी।

प्रमुख बिंदु 


जल्द उठेगा जागेश्वर और बद्रीनाथ के शिलालेखों के रहस्य से पर्दा | उत्तराखंड | 22 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

20 अगस्त, 2023 को उत्तराखंड के देहरादून मंडल के सहायक अधीक्षण पुरातत्त्वविद् केबी शर्मा ने बताया कि अल्मोड़ा के विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम और चमोली स्थित बद्रीनाथ के प्राचीन शिलालेखों के रहस्य से जल्द पर्दा उठेगा। इसके लिये भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने एपिग्राफी शाखा लखनऊ को पत्र भेज दिया है। 

प्रमुख बिंदु