प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 22 Jul 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

जोधपुर में बनेगी पैरा खेल अकादमी

चर्चा में क्यों?

21 जुलाई, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में पैरा खिलाड़ियों हेतु पैरा खेल अकादमी की स्थापना के लिये 14 करोड़ रुपए की राशि को मंज़ूरी दी। इस अकादमी में पैरा खिलाड़ियों को उच्च तकनीकी प्रशिक्षण व अभ्यास हेतु आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रमुख बिंदु

  • प्रस्ताव अनुसार, यह अकादमी राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय परिसर, जोधपुर में स्थापित होगी तथा महाविद्यालय परिसर में आवश्यक बुनियादी ढ़ाँचा तैयार होने तक इसे उम्मेद स्टेडियम, जोधपुर में संचालित किया जाएगा।
  • इस अकादमी में राजस्थान राज्य के प्रतिभावान 25 खिलाड़ियों (15 शूटिंग व 10 टेबल टेनिस) का चयन किया जाएगा। खिलाड़ियों को शिक्षा, चिकित्सा, प्रशिक्षण, आवास व्यवस्था, भोजन व अन्य आवश्यक सुविधाएँ राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • इसके अतिरिक्त निर्धारित समय अनुसार प्रात: एवं सायं को प्रशिक्षकों द्वारा खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। खिलाड़ियों को शिक्षा हेतु नज़दीकी विद्यालय में प्रवेश दिलाते हुए खेल के साथ शिक्षा भी प्रदान की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से अकादमी के आवर्तक व अनावर्तक व्यय, परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना, खेल उपकरण की खरीद एवं छात्रावास भवन निर्माण संबंधी कार्य करवाए जा सकेंगे।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा वर्ष 2022-23 में पैरा खिलाड़ियों के लिये जयपुर व जोधपुर में पैरा खेल अकादमी स्थापित करने की घोषणा की थी। इससे पूर्व भी बजट घोषणा वर्ष 2020-21 व 2021-22 के अंतर्गत कई महत्त्वाकांक्षी खेल परियोजनाएँ स्वीकृत की गई हैं।

राजस्थान Switch to English

‘पैलेस ऑन ह्वील्स’ फिर से दौड़ेगी पटरियों पर

चर्चा में क्यों?

21 जुलाई, 2022 को राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की पहचान ‘पैलेस ऑन ह्वील्स’ ट्रेन जल्द ही पटरियों पर दौड़ती नज़र आएगी और पर्यटकों को इसमें यात्रा करने का अवसर मिलेगा।

प्रमुख बिंदु

  • धर्मेंद्र राठौड़ ने राजस्थान पर्यटन विकास निगम संचालन मंडल की 188वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।
  • उन्होंने कहा कि ‘पैलेस ऑन ह्वील्स’ देश-विदेश में बहुत प्रसिद्ध है। निगम द्वारा ट्रेन को फिर से शुरू करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने पैलेस ऑन ह्वील्स को ओ एंड एम मॉडल पर देने की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।
  • उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बजट 2022-23 में पर्यटन को उद्योग का दर्ज़ा दिया है। इससे प्रदेश में पर्यटन इकाईयों की स्थापना में मदद मिलेगी, साथ ही पहले से चल रही पर्यटन इकाईयों को भी लाभ मिलेगा। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रदेश में निवेश सहित रोज़गार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।
  • उन्होंने कहा कि मारवाड़ जंक्शन से कामली घाट के बीच हेरिटेज रेल नेटवर्क विकसित करने के भी प्रयास किये जा रहे हैं।
  • भारतीय रेल (Indian Railways) और राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDS) द्वारा संचालित यह शाही ट्रेन कोरोना महामारी के कारण बंद कर दी गई थी। यह शाही ट्रेन सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से भरपूर है।
  • राजशाही सुविधाओं से भरपूर यह ट्रेन सितंबर से अप्रैल के दौरान चलती है। नई दिल्ली से अपनी आठ-दिवसीय यात्रा पर निकलती है। कुल 3,000 किमी. की यात्रा में ट्रेन दिल्ली से पिंकसिटी जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर, आगरा होते हुए वापस दिल्ली आती है।
  • गौरतलब है कि दुनिया की जानी-मानी पर्यटन पत्रिका ‘कोंडे नास्ट’ द्वारा राजस्थान की सैर कराने वाली इस लग्जरी ट्रेन ‘पैलेस ऑन ह्वील्स’ को दुनिया की दूसरी लग्जरी ट्रेवल ट्रेन का दर्ज़ा दिया जा चुका है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2