प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 08 Jul 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

मध्य प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान की शुरुआत की, जिसके तहत राज्य में 5.5 करोड़ वृक्ष लगाए जाएंगे।

मुख्य बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने अपनी दिवंगत माँ के नाम पर आँवले का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की।

वृक्ष प्रत्यारोपण

  • वृक्ष प्रत्यारोपण या पुनःरोपण, किसी कृषि क्षेत्र या बगीचे में किसी वृक्ष को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया है।
  • वृक्षों के प्रत्यारोपण से वृक्षों को लंबे समय तक बढ़ने का अवसर मिलता है।
    • वृक्षों को पहले घर के अंदर उगाया जा सकता है, फिर यदि मौसम की स्थिति उपयुक्त हो तो बाहर भी उगाया जा सकता है।
  • वृक्ष कुदाल मशीन (Tree Spade, Machine) एक विशेष प्रकार की मशीन है जो बड़े वृक्षों के प्रत्यारोपण को यंत्रीकृत करती है।
    • बड़े वृक्षों के लिये जड़ों को खोदना, लपेटना या बॉक्स में बंद करना तथा फिर ट्रक द्वारा परिवहन करना आवश्यक हो सकता है।
  • अक्तूबर 2020 में, दिल्ली सरकार ने शहर में विकास कार्यों के कारण वृक्षों की कटाई को रोकने के लिये वृक्ष प्रत्यारोपण नीति को मंज़ूरी दी थी।
    • नीति के तहत संबंधित एजेंसियों को परियोजनाओं से प्रभावित 80 प्रतिशत वृक्षों को नए स्थान पर प्रत्यारोपित करने को कहा गया है।
    • इस नीति के तहत, वृक्षों को जड़ सहित खोदने के अलावा 10 वृक्षों का प्रत्यारोपड़ किया जाना हैं तथा उसे काटने के बजाय वैज्ञानिक तरीके से दूसरे स्थान पर रोपित किया जाना है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow