औद्योगिक भूमि के निबंधन व स्टांप शुल्क पूरी तरह माफ | बिहार | 22 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में बिहार सरकार ने राज्य में ज़मीन की लागत कम करने के लिये एक बड़ा फैसला लेते हुए औद्योगिक भूमि के लिये निबंधन और स्टांप शुल्क को पूरी तरह माफ करने की अधिसूचना जारी की। यह अधिसूचना 31 मार्च, 2025 तक प्रभावी रहेगी।

प्रमुख बिंदु 


राजस्थान की पाँच शख्सियत पद्म पुरस्कार से सम्मानित | राजस्थान | 22 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

21 मार्च, 2022 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म  सम्मान समारोह में राजस्थान के पैरा- एथलीट जैवलिन थ्रोअर देवेंद्र झाझरिया और पूर्व सिविल सेवक राजीव महर्षि को पद्मभूषण से तथा पैरा खिलाड़ी शूटर अवनी लखेरा, फिल्म निर्माता एवं निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी तथा संगीत और नौटंकी कला की नामचीन हस्ती राम दयाल शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया।  

प्रमुख बिंदु 


औबेदुल्ला खाँ हैरिटेज कप हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ | मध्य प्रदेश | 22 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

21 मार्च, 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में आयोजित औबेदुल्ला खाँ हैरिटेज कप हॉकी टूर्नामेंट 2022 का शुभारंभ किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने औबेदुल्ला खाँ हैरिटेज कप की ट्रॉफी का अनावरण भी किया।

प्रमुख बिंदु 


अमृत 2.0 की योजनाओं की स्वीकृति में देश का पहला राज्य बना झारखंड | झारखंड | 22 Mar 2022

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में केंद्र सरकार ने नवीकरण और शहरी परिवर्तन के लिये अटल मिशन (अमृत) 2.0 हेतु झारखंड सरकार की शत-प्रतिशत योजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही झारखंड पूरे देश में अमृत 2.0 के तहत योजनाओं की स्वीकृति में पहला राज्य बन गया है। 

प्रमुख बिंदु 


फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये छत्तीसगढ़ की आदिवासी महिलाएँ सम्मानित | छत्तीसगढ़ | 22 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में छत्तीसगढ़ के कोंडागाँव ज़िले की आदिवासी महिलाओं को भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। 

प्रमुख बिंदु 


स्व. बिपिन रावत पद्म विभूषण से सम्मानित, बेटियों ने ग्रहण किया अवार्ड | उत्तराखंड | 22 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

21 मार्च, 2022 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्मविभूषण प्रदान किया। जनरल रावत की बेटियों कीर्तिका व तारिणी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। 

प्रमुख बिंदु