प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 21 Feb 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

पवन अरोड़ा ‘विजनरी लीडर’ और ‘ग्लोबल सीएसआर एक्सीलेंस एंड लीरडरशिप’ अवार्ड से सम्मानित

चर्चा में क्यों?

20 फरवरी, 2023 को राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त पवन अरोड़ा को मुंबई में टाइम्स समूह की वर्ल्ड एचआरडी कॉन्ग्रेस ने प्रतिष्ठित ‘विजनरी लीडर’ और प्रतिष्ठित वर्ल्ड सस्टेनेबिलिटी संस्था ने ‘ग्लोबल सीएसआर एक्सीलेंस एंड लीडरशिप’ अवार्ड से सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु 

  • राजस्थान आवासन मंडल आयुक्त पवन अरोड़ा की ओर से अतिरिक्त मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल, उप आवासन आयुक्त जेएस बुगालिया और डॉ. दिलीप शर्मा ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
  • गौरतलब है आवासन मंडल आयुक्त पवन अरोड़ा के नेतृत्व में राजस्थान आवासन मंडल देशभर के मैनेजमेंट गुरूओं के लिये केस स्टडी बना हुआ है। देश के कई राज्य इस मॉडल को अपनाने की तैयारी कर रहे हैं।
  • आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा की अगुवाई में पिछले चार वर्षों में मंडल को कुल 12 अवार्ड मिल चुके हैं। इनमें मकान विक्रय में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस, स्कॉच अवार्ड-2021, अवार्ड ऑफ एक्सीलेंसी, नेशनल रियल एस्टेट डवेलपमेंट काउंसिल द्वारा सम्मान, नेशनल हाउसिंग अवार्ड, आई.बी.सी और ‘स्टार ऑफ गवर्नेंस-गोल्ड अवार्ड’जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड शामिल हैं।

राजस्थान Switch to English

मुख्यमंत्री ने किया व्यास मेडिसिटी का लोकार्पण

चर्चा में क्यों?

20 फरवरी, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के जोधपुर ज़िले में व्यास मेडिसिटी का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि निरोगी राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के लिये चिकित्सा क्षेत्र में हरसंभव कदम उठाए हैं। राज्य सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करवाने के लिये प्रतिबद्ध है।
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने जोधपुर में हर क्षेत्र में विकास कार्यों पर पूरा ध्यान रखा है। जोधपुर में संभवत: सभी प्रतिष्ठित संस्थान स्थापित हैं। यहाँ एम्स, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, आयुर्वेद विश्वविद्यालय, सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय, एमबीएम इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान खोले गए हैं।
  • उन्होंने बताया कि जोधपुर में मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी एवं दिव्यांगजनों के लिये महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय खोलने की भी घोषणा की गई है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2